facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Life insurance industry: जीवन बीमा उद्योग में मई में शानदार प्रदर्शन, प्रीमियम में 15.5% की वृद्धि

Advertisement

Life insurance industry: जीवन बीमा के नए कारोबारी प्रीमियम में वृद्धि

Last Updated- June 10, 2024 | 11:17 PM IST
Life Insurance claims

जीवन बीमा परिषद के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जीवन बीमा उद्योग के नए कारोबार प्रीमियम (एनबीपी) में मई 2024 में सालाना आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में वृद्धि के संकेत भी मिले।
उद्योग ने मई 2024 में 27,034.2 करोड़ रुपये मूल्य बतौर प्रीमियम कमाए जबकि एक साल पहले की अवधि में यह राशि 23,477.8 करोड़ रुपये थी।

वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रीमियम मई 2024 में 18.7 प्रतिशत बढ़कर 16,690 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 14,056.3 करोड़ रुपये था। निजी बीमा कंपनियों ने पहले साल के प्रीमियम में 9.8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की जो 9421.51 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,343.8 करोड़ रुपये हो गई।

जीवन बीमा उद्योग का समूह प्रीमियम वर्ग, सालाना आधार पर 13.14 प्रतिशत बढ़कर 16,766.71 करोड़ रुपये हो गया। एलआईसी के कुल समूह प्रीमियम योजनाओं में 20.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो एक साल पहले की अवधि में 10,448.74 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,632.26 करोड़ रुपये हो गई।

उद्योग का प्रीमियम मई में 18.6 प्रतिशत बढ़कर 10,267.4 करोड़ रुपये हो गया। निजी जीवन बीमा कंपनियों ने मई में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जिनकी इस क्षेत्र में अधिक हिस्सेदारी है और ये पिछले साल की समान अवधि के 5051.29 करोड़ रुपये की तुलना में मई महीने में 6209.3 करोड़ रुपये हो गई।

भारत की सबसे बड़ी निजी बीमाकर्ता कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नए कारोबार प्रीमियम में 2.48 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई जो 2414.13 करोड़ रुपये से घटकर 2354.33 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम सालाना आधार पर 13.98 प्रतिशत बढ़कर 2270.88 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में सालाना आधार पर 32.63 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो 1317.75 करोड़ रुपये हो गई जबकि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने 23.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 673.88 करोड़ रुपये के आंकड़े अपने नाम दर्ज किए। मई 2024 में बीमाकर्ता द्वारा जारी पॉलिसियों की संख्या में सालाना आधार पर 12.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इनकी संख्या मई 2023 में बेची गई 17 लाख पॉलिसी के मुकाबले 19 लाख हो गई।

Advertisement
First Published - June 10, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement