facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर में जीवन बीमा का NBP में 13% की शानदार वृद्धि, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने बढ़ाई रफ्तार

Advertisement

विश्लेषकों के मुताबिक 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी नए सरेंडर मूल्य मानकों के बावजूद टर्म इंश्योरेंस और यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) में वृद्धि हुई।

Last Updated- November 10, 2024 | 9:50 PM IST
Life insurance NBP increased by 13% in October, private sector companies increased the pace अक्टूबर में जीवन बीमा का NBP में 13% की शानदार वृद्धि, निजी क्षेत्र की कंपनियों ने बढ़ाई रफ्तार

बेची जाने वाली पॉलिसियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट के बावजूद अक्टूबर में जीवन बीमा कंपनियों के न्यू बिजनेस प्रीमियम में बेहतरीन वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनियों का एनबीपी अक्टूबर में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13.16 प्रतिशत बढ़कर 30,347 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनियों के कारोबार में आई तेजी की अहम भूमिका है।

लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का प्रीमियम सालाना आधार पर 9.48 प्रतिशत बढ़कर 17,131 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि निजी क्षेत्र के बीमाकर्ताओं का न्यू बिजनेस प्रीमियम सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 13,216.51 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों ने बीमा नियामक से संशोधित मानक लागू करने की तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसकी अनुमति नहीं मिली। ज्यादातर कंपनियां 80 प्रतिशत पॉलिसियों को नए मानकों के मुताबिक करने में कामयाब रहीं।

विश्लेषकों के मुताबिक 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी नए सरेंडर मूल्य मानकों के बावजूद टर्म इंश्योरेंस और यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) में वृद्धि हुई, जिससे प्रीमियम में वृद्धि को आधार मिला है।

Advertisement
First Published - November 10, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement