facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऋण को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ना दान नहीं: सीईए वी अनंत नागेश्वरन

Advertisement

अनंत नागेश्वरन बोले- बीमारी जैसे झटके कर्ज चुकाने में सबसे बड़ी बाधा, बैंकों को नए उधारकर्ताओं को अपनाना होगा

Last Updated- January 14, 2026 | 8:04 AM IST
Chief Economic Advisor V. Anantha Nageswaran

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने मंगलवार को कहा कि कर्जदाताओं व कर्ज लेने वालों दोनों की रक्षा के लिए समावेशी फाइनैंस और स्वास्थ्य देखभाल बीमा व सामाजिक सुरक्षा के एक व्यापक इकोसिस्टम में शामिल किए जाने की जरूरत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा को कर्ज से जोड़ना दान नहीं है, बल्कि खुद के वित्तीय विकास का तरीका है।

ग्लोबल इन्क्लूसिव फाइनैंस समिट में बोलते हुए सीईए ने कहा कि लोगों के पुनर्भुगतान में पिछड़ने का एक मुख्य कारण आलस्य या गैर जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी झटकों जैसी अप्रत्याशित घटनाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘अच्छी तरह से डिजाइन की गई ऋण व्यवस्था भी अपने दम पर कुछ नहीं कर सकती। जब बीमारी हमला करती है तो उभरता कारोबार भी लड़खड़ा सकता है।’ नागेश्वरन ने मुख्यधारा के बैंकों से अर्थव्यवस्था के औपचारिकीकरण की प्रक्रिया का दर्शक बनने के बजाय बल्कि नए उधारकर्ताओं के नए तरीकों को सक्रिय रूप से अपने मूल पोर्टफोलियो में शामिल करने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि गली में सड़क पर सामान बेचने वाले भी अनुशासित हो सकते हैं और बढ़ सकते हैं। सीईए ने कहा, ‘अब सवाल यह है कि क्या औपचारिक बैंकिंग प्रणाली वास्तविकता को पहचानने और उन्हें ओवरड्राफ्ट, बीमा और कार्यशील पूंजी की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार है।’

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को हमेशा के लिए सूक्ष्म उधारकर्ता नहीं रहना चाहिए और उसका व्यवसाय बढ़ने पर उसके पास अधिक वित्तीय विकल्प होने चाहिए।

Advertisement
First Published - January 14, 2026 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement