facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank द्वारा दिया गया ऋण घटा

Advertisement

अप्रैल-जून तिमाही में HDFC Bank का कुल ऋण 0.8% कम हुआ, जबकि जमा स्थिर रही।

Last Updated- July 04, 2024 | 10:18 PM IST
HDFC Bank

भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक द्वारा अप्रैल-जून तिमाही में दिए गए कर्ज में कमी आई है, वहीं बैंक के जमा में करीब स्थिरता रही है। बैंक द्वारा एक्सचेंजों को दिए गए आंकड़ों से यह सामने आया है। 30 जून तक बैंक द्वारा दिया गया सकल ऋण 24.87 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 31 मार्च को 25.08 लाख करोड़ रुपये था।

यह तिमाही आधार पर 0.8 प्रतिशत कम है। पिछले साल की तुलना में दिया गया ऋण14.9 प्रतिशत बढ़ा है, जिसमें एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय का असर नहीं शामिल है। इनका विलय 1 जुलाई 2023 से प्रभाव में है।

30 जून को बैंक में कुल जमा 23.79 लाख करोड़ रुपये था, जो एक तिमाही पहले की तुलना में करीब स्थिर है। पिछले साल की तुलना में जमा में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें विलय का असर शामिल नहीं है। बचत और चालू खाते (कासा) में जमा में वृद्धि मुनाफे के लिए महत्त्वपूर्ण संकेतक है।

यह कम लागत पर मिलने वाला धन है। इसमें भी क्रमिक आधार पर 5 प्रतिशत की कमी आई है और यह 9.08 लाख करोड़ रुपये से घटकर 8.64 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस तिमाही के दौरान चालू खाते का संतुलन घटकर 42,500 करोड़ रुपये हो गया।

निजी क्षेत्र के एक और बैंक आरबीएल बैंक के जमा में भी अप्रैल जून तिमाही में गिरावट आई है। जून के आखिर में बैंक में जमा घटकर 1.01 लाख करोड़ रुपये रह गया है जो मार्च के अंत में 1.03 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - July 4, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement