facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Loan Growth: ICRA ने बढ़ाया बैंकों की ऋण वृद्धि का अनुमान

Advertisement

Bank Credit Expansion : वित्त वर्ष 2024 में ऋण 15% बढ़ने की संभावना

Last Updated- January 24, 2024 | 10:11 PM IST
पीएम मुद्रा योजना के तहत मोदी सरकार ने बांटे 22.5 लाख करोड़ रुपये के 43 करोड़ लोन , Budget 2024: Under PM Mudra Yojana, Modi government distributed 43 crore loans worth Rs 22.5 lakh crore

रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2024) में बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋण में वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 14.9 से 15.3 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने पहले 12.8 से 13.0 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगाया था। खुदरा कर्ज और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों द्वारा लिए जा रहे कर्ज में तेजी को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है।

इक्रा के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अनिल गुप्ता ने कहा कि दिसंबर 2023 को समाप्त 9 महीनों के दौरान खुदरा कर्ज और एनबीएफसी को बैंकों द्वारा दिए गए कर्ज में तेजी रही है, जिसके कारण यह बदलाव किया गया।

बढ़ा कर्ज 20.4 से 20.9 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जबकि पहले यह वित्त वर्ष 24 में 17.5 से 17.8 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था।

यह अब तक का सर्वाधिक बढ़ी हुई बैंक ऋण वृद्धि होगी और यह पहले के 18.2 लाख करोड़ रुपये के उच्च स्तर को पार कर जाएगी। वित्त वर्ष 23 में 15.4 प्रतिशत सालाना वृद्धि हुई थी।

इक्रा ने आगे यह भी अनुमान लगाया है कि कॉर्पोरेट बॉन्ड इश्युएंस वित्त वर्ष 2024 में 9.6 से 9.9 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा, जो वित्त वर्ष 23 के 8.7 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड के पार होगा।

बहरहाल रेटिंग एजेंसी ने चेतावनी दी है कि जमा आकर्षित करने में आ रही चुनौतियों के कारण अगले वित्त वर्ष 2025 में कर्ज में वृद्धि घटकर 11.7 से 12.6 प्रतिशत पर आ सकती है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement