facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकारी बैंकों की ऋण वृद्धि सुस्त, प्राइवेट बैंकों का लोन ग्रोथ 16 फीसदी से ज्यादा

Advertisement

वित्त वर्ष 24 में सार्वजनिक बैंकों की ऋण वृद्धि 11 से 13 फीसदी के दायरे में रही।

Last Updated- May 16, 2024 | 10:23 PM IST
Bank Holiday

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि उद्योग से सुस्त रही है। वित्त वर्ष 24 में सार्वजनिक बैंकों की ऋण वृद्धि 11 से 13 फीसदी के दायरे में रही जबकि इस अवधि में एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी के विलय के असर को हटा दें तो बैंकिंग क्षेत्र ने रिकॉर्ड 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में केवल भारतीय स्टेट बैंक ने 15 फीसदी से अधिक ऋण वृद्धि दर्ज की थी।

इन बैंकों के ऋण वृद्धि के मामले में सावधानी बरतने का कारण शुद्ध ब्याज मार्जिन पर दबाव था। ज्यादातर सरकारी बैंकों का मार्जिन वित्त वर्ष 23 की तुलना में वित्त वर्ष 24 में कम हो गया। सरकारी बैंकों की यह चिंता भी थी कि जब ब्याज दर बदलता है तो जमा दरों की तुलना में उधारी दरें तेजी से समायोजित होती हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार दिसंबर 2023 की समाप्ति पर कुल बकाया परिवर्तनीय ऋण दरों में बाह्य बेंचमार्क से जुड़े ऋण (ईबीएलआर) का हिस्सा बढ़कर 56.2 फीसदी हो गया जबकि यह मार्च 2023 में 49.6 फीसदी था। ज्यादातर बैंकों ने रीपो दर को बाह्य बेंचमार्क के रूप में लिया है।

एक सार्वजनिक बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘ब्याज दरों के नीचे आने के कोई संकेत नहीं हैं। कोष की लागत बढ़ गई है। इसके अलावा आरबीआई ने रीपो दर में कटौती करनी शुरू कर दी है। जमा दरों की समीक्षा करने पर ईबीएलआर लिंक्ड ब्याज दर तत्काल गिर जाएगी।’

दूसरी तरफ निजी क्षेत्र के बड़े बैंकों ने ऋण वृद्धि 16 फीसदी से अधिक रहने की जानकारी दी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने जमा बढ़ने की दर सुस्त रहने के कारण बही खाते को बढ़ाने में दिक्कतों का सामना किया। बैंकिंग क्षेत्र ने 12.9 फीसदी की जमा वृद्धि दर्ज की जबकि कुछ बड़े बैंकों ने जमा राशि पर एकल अंकीय वृद्धि दर्ज की थी।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement