facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जनवरी में तेजी से बढ़ा पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड सेगमेंट के कर्ज में हुआ 31 फीसदी का इजाफा

Advertisement

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जुलाई और अगस्त 2023 में उपभोक्ता ऋण में उच्च वृद्धि और एनबीएफसी की बैंकों से उधारी पर बढ़ती निर्भरता को लेकर चिंता जताई थी।

Last Updated- March 01, 2024 | 10:10 PM IST
personal loan

असुरक्षित ऋण पर नवंबर 2023 में जोखिम अधिभार बढ़ाए जाने के बावजूद जनवरी महीने में व्यक्तिगत ऋण की वृद्धि दर तेज रही है। जनवरी 2024 में व्यक्तिगत ऋण (पर्सनल लोन) पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 21 फीसदी बढ़ा है, जबकि अक्टूबर 2023 में इसमें 22.3 फीसदी सालाना वृद्धि हुई थी।

इस सेग्मेंट में ऋण वृद्धि जनवरी 2023 में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 26.6 फीसदी रही थी। भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक क्रेडिट कार्ड सेग्मेंट में भी जनवरी 2024 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ऋण वृदि्ध 31.3 फीसदी रही है, जो अक्टूबर 2023 में 28 फीसदी और एक साल पहले 31.2 फीसदी थी।

नवंबर 2023 में रिजर्व बैंक ने असुरक्षित उधारी पर जोखिम अधिभार बढ़ा दिया था, जिसमें व्यक्तिगत ऋण, क्रेडिट कार्ड ऋण और एनबीएफसी को बैंक ऋण शामिल है। रिजर्व बैंक ने उपभोक्ता ऋण पर जोखिम अधिभार 100 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया था।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जुलाई और अगस्त 2023 में उपभोक्ता ऋण में उच्च वृद्धि और एनबीएफसी की बैंकों से उधारी पर बढ़ती निर्भरता को लेकर चिंता जताई थी।

रिजर्व बैंक की कार्रवाई का असर बैंकों द्वारा एनबीएफसी को दिए जा रहे ऋण पर नजर आ रहा है। इस साल जनवरी में इसकी वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि की तुलना में घटकर 15.6 फीसदी रह गई है, जबकि जनवरी 2023 में वृद्धि दर 30.6 फीसदी थी।

रिजर्व बैंक ने कहा कि उद्योगों को दिया जाने वाला ऋण जनवरी 2024 में पिछले साल की तुलना में 7.8 फीसदी बढ़ा है, जो जनवरी 2023 में 8.7 फीसदी बढ़ा था। सेवा क्षेत्र को दिया जाने वाला ऋण जनवरी 2024 में 20.7 फीसदी बढ़ा है, जो एक साल पहले 21.4 फीसदी बढ़ा था।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 10:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement