facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नियम अनुपालन की समीक्षा करेगा MFIN

Advertisement

माइक्रोफाइनैंस इंडस्ट्री नेटवर्क नवंबर तक नियम अनुपालन की समीक्षा करेगा, उधारकर्ताओं के लिए कर्ज सीमा ₹2 लाख

Last Updated- October 08, 2024 | 11:08 PM IST
MFIN

माइक्रोफाइनैंस सेक्टर का स्व नियामक संगठन माइक्रो फाइनैंस इंडस्ट्री नेटवर्क (एमएफआईएन) अपने सदस्यों द्वारा नियमों के अनुपालन की समीक्षा करेगा, जिसमें प्रति उधारकर्ता ऋणदाताओं की संख्या 4 तक सीमित करने तथा माइक्रोफाइनैंस से कुल ऋण की सीमा 2 लाख रुपये तक सीमित करने के मानदंड शामिल हैं।

यह कवायद नवंबर 2024 में पूरी होगी। एमएफआईएन के मुख्य कार्याधिकारी और निदेशक आलोक मिश्रा ने कहा कि संगठन क्रेडिट सूचना कंपनियों से मिले आंकड़ों के आधार पर अनुपालन की स्थिति की समीक्षा करेगा। यह समीक्षा जुलाई से सितंबर के दौरान होगी।

इस समय उधारी देने वालों को रिजर्व बैंक के उन नियमों का पालन करना होता है, जिसमें आमदनी का 50 प्रतिशत ऋण भुगतान की सीमा तय की गई है। जुलाई 2024 में एमएफआईएन के सदस्यों ने प्रक्रिया को मजबूत करने और उधारी लेने वालों का संरक्षण बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपाय पेश किए जाने पर सहमति जताई थी।

एमएफआईएन ने कहा था कि करीब 80 प्रतिशत कर्ज की अवधि 1.5 साल या इससे अधिक है, ऐसे में 2 लाख की सीमा का मतलब यह हुआ कि पुनर्भुगतान की बाध्यता अनुमति प्राप्त नियामक सीमा की तुलना में बहुत कम है।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement