facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेविंग अकाउंट में कितना मिनिमम बैलेंस जरूरी? SBI, HDFC, ICICI, PNB समेत बड़े बैंकों की पूरी अपडेट जानें

Advertisement

ICICI बैंक ने मेट्रो और बड़े शहरों में सेविंग अकाउंट के लिए मिनिमम बैलेंस ₹50,000 कर दिया, जानें बाकी सरकारी और प्राइवेट बैंकों का हाल

Last Updated- August 11, 2025 | 10:30 AM IST
Bank

ICICI बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने के नियम बदल दिए हैं। अब मेट्रो और बड़े शहरों की शाखाओं में नया सेविंग अकाउंट खोलने पर ग्राहक को पहले के ₹10,000 की जगह औसतन ₹50,000 रखना होगा। यह नियम 1 अगस्त से लागू होगा। सेमी-शहरी शाखाओं में यह बैलेंस ₹5,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण शाखाओं में ₹2,500 की जगह ₹10,000 रखना जरूरी होगा।

न्यूनतम बैलेंस क्या होता है

न्यूनतम बैलेंस का मतलब है – वह रकम जो आपको हमेशा अपने खाते में रखनी होती है। अगर आपका बैलेंस इससे कम हो गया, तो बैंक आपसे जुर्माना या अतिरिक्त शुल्क ले सकता है।

यह भी पढ़ें: LIC के आने से बढ़ेगी लॉन्ग टर्म सरकारी सिक्योरिटीज की मांग

सरकारी बैंकों के नियम

ज्यादातर सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को बिना न्यूनतम बैलेंस के सेविंग अकाउंट देते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक – इन बैंकों में बेसिक सेविंग अकाउंट ज़ीरो बैलेंस पर चलते हैं। सिर्फ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ₹1,000 का न्यूनतम बैलेंस जरूरी है।

प्राइवेट बैंकों के नियम

प्राइवेट बैंकों में न्यूनतम बैलेंस की शर्त थोड़ी ज्यादा है। बंधन बैंक ₹5,000, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ₹10,000, जबकि एक्सिस बैंक ₹12,000 का बैलेंस मांगते हैं। अब आईसीआईसीआई बैंक ने इनसे भी ज्यादा रखकर मेट्रो और बड़े शहरों के लिए ₹50,000, सेमी-शहरी के लिए ₹25,000 और ग्रामीण शाखाओं के लिए ₹10,000 का नया नियम लागू किया है।

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 10:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement