facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मोबाइल, इंटरनेट कनेक्टिविटी से भारत में फाइनेंशियल इंक्लूजन को मिली मजबूती: SBI प्रमुख

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 5:40 PM IST
SBI चेयरमैन ने बजट में ब्याज आय पर टैक्स में राहत की वकालत की, Budget 2024: SBI Chairman advocated relief in tax on interest income in the budget

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने गुरुवार को कहा कि मोबाइल और इंटरनेट संपर्क ने वित्तीय समावेशन के विस्तार में भारत की बड़ी मदद की है।

उन्होंने साथ ही जोड़ा कि बैंक मित्रों से लेकर माइक्रो (सूक्ष्म) एटीएम तक के विस्तृत नेटवर्क ने अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक-2023 में वित्तीय समावेशन पर एक सत्र में उन्होंने कहा कि देश में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता फैलाने के लिए बहुत कुछ किया जा रहा है। इससे लोगों को उनकी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और साथ ही वे किसी धोखाधड़ी से सुरक्षित रहेंगे।

खारा ने कहा, ‘‘हम 1.3 अरब आबादी वाले देश हैं और हमारे पास लगभग 1.2 अरब मोबाइल फोन कनेक्शन हैं। हमारे यहां करीब 80 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन भी हैं और इससे हमें वित्तीय समावेशन का विस्तार करने में काफी मदद मिली है।’’

एसबीआई प्रमुख ने कहा, ‘‘महामारी के दौरान, हमने एक और बेहतरीन काम किया- केवल नकदी बांटने के बजाय खाद्यान्न भी दिया जा रहा है।

इससे हमें महंगाई पर काबू पाने में मदद मिली।’’ उन्होंने कहा कि एसबीआई और अन्य बैंकों ने डिजिटल बैंकिंग की एक मजबूत प्रणाली तैयार की है, जो बिना देरी के तत्काल लोगों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

उन्होंने कहा, ‘‘मोबाइल फोन के अलावा हमारे पास अंतिम छोर के और बिना मोबाइल फोन वाले लोगों तक पहुंचने के लिए बैंकिंग मित्र की एक व्यवस्था है। इसके अलावा हमारे पास शाखाओं, एटीएम और माइक्रो एटीएम का एक बड़ा नेटवर्क है।’’

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 5:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement