facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC की बीमा सखी योजना: लॉन्च के एक महीने में 50,000 से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को 9 दिसंबर, 2024 को हरियाणा के पानीपत में लॉन्च किया था।

Last Updated- January 08, 2025 | 9:36 PM IST
LIC reduces entry age on new endowment plan to 50 years from 55 years खुशखबरी! LIC की न्यू एंडोमेंट योजना में बड़ा बदलाव, अब 50 की उम्र से ले सकेंगे बीमा योजना का लाभ

Bima Sakhi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बुधवार को जानकारी दी कि बीमा सखी योजना के तहत एक महीने में 52,511 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को 9 दिसंबर, 2024 को हरियाणा के पानीपत में लॉन्च किया था।

अब, लॉन्च के सिर्फ एक महीने में ही 52,511 महिलाओं ने इस योजना से जुड़कर बता दिया है कि वे पीछे नहीं रहने वालीं। इनमें से 27,695 महिलाओं को बीमा पॉलिसी बेचने के लिए नियुक्ति पत्र भी मिल चुके हैं, और 14,583 बीमा सखियां तो काम शुरू कर चुकी हैं।

क्या है बीमा सखी योजना?

यह योजना 18 से 70 साल की उन महिलाओं के लिए है, जिन्होंने कम से कम 10वीं पास की हो। LIC इन्हें खास ट्रेनिंग देता है, जिससे ये बीमा की दुनिया को समझ सकें। सबसे अच्छी बात ये है कि ट्रेनिंग के दौरान तीन साल तक हर महीने वजीफा मिलता है, और जब ये बीमा पॉलिसी बेचती हैं, तो कमीशन भी कमाती हैं।

LIC के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, सिद्धार्थ मोहंती का कहना है, “हमारा लक्ष्य है कि हर पंचायत में कम से कम एक बीमा सखी हो। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम उन्हें डिजिटल टूल्स और जरूरी स्किल्स से लैस कर रहे हैं।”

क्यों है ये योजना खास?

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम।
  • तीन साल तक मासिक वजीफा और कमीशन।
  • हर पंचायत तक पहुंच बनाने की कोशिश।
  • योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह

बीमा सखी योजना को महिलाओं ने हाथोंहाथ लिया है। LIC ने अगले तीन सालों में 2 लाख महिलाओं को बीमा सखी बनाने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement