facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोल्ड लोन एयूएम बढ़ने से मुथूट फाइनैंस का शेयर 4 फीसदी उछला

Advertisement

कंपनी ने बताया कि 14 मार्च तक गोल्ड लोन के तहत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई हैं।

Last Updated- March 17, 2025 | 10:11 PM IST
Gold-Silver Price

मुथूट फाइनैंस का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 4 फीसदी उछलकर 2,287.15 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने बताया कि 14 मार्च तक गोल्ड लोन के तहत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई हैं। इसकी वजह अन्य स्रोतों से कर्ज की उपलब्धता में नरमी के बीच गोल्ड लोन की मजबूत मांग है।

अपने बयान में अग्रणी गोल्ड लोन एनबीएफसी ने कहा कि यह उपलब्धि गोल्ड लोन की मजबूत मांग के कारण आई है क्योंकि फिनटेक ऋण, असुरक्षित ऋण और माइक्रोफाइनैंस सहित अन्य स्रोतों से कर्ज की उपलब्धता हाल के महीनों में कम हुई है।

मुथूट समूह की प्रमुख कंपनी भारत में गोल्ड लोन पर केंद्रित सबसे बड़ी एनबीएफसी में से एक है। उसने वित्त वर्ष 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जो 1,363 करोड़ रुपये रही जबकि उसकी शुद्ध ब्याज आय 43 फीसदी बढ़कर 2,721.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

मुथूट फाइनैंस ने कहा कि उसने पिछले नौ महीनों में 13.7 लाख नए ग्राहक जोड़कर अपने ग्राहक आधार को मजबूत किया है जिसे ग्राहक जोड़ने की रणनीति में वृद्धि से समर्थन मिला है। बीएस

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement