facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नाबार्ड और आईआरएफसी ने बॉन्ड के जरिये जुटाए क्रमशः 4,864 करोड़ और 2,345 करोड़ रुपये

Advertisement

नाबार्ड ने 7.40% कूपन दर और आईआरएफसी ने 7.09% कूपन दर पर जुटाई रकम; उच्च रेटिंग वाले दीर्घावधि बॉन्ड की मजबूत मांग

Last Updated- December 12, 2024 | 10:30 PM IST
Bonds

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने 7.40 प्रतिशत कूपन (ब्याज) की दर से 5 साल और 4.5 महीने के बॉन्ड के जरिये 4,864 करोड़ रुपये जुटाए। इसी तरह, सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) ने 7.09 प्रतिशत की कूपन दर से 10 साल की अवधि के बॉन्ड से 2,345 करोड़ रुपये जुटाए।

विकास के क्षेत्र में कार्य करने वाले अग्रणी बैंक नाबार्ड को बाजार से 7,000 करोड़ रुपये जुटाने थे जिसमें 3,000 करोड़ रुपये का बेस इश्यू और 4,000 करोड़ रुपये ग्रीन शू ऑप्शन था। हालांकि बाजार ने मात्र 4,864 करोड़ रुपये मूल्य की निविदाएं स्वीकार कीं। बाजार के प्रतिभागियों के अनुसार कंपनी अत्यधिक सख्त दर पर कोष जुटाना चाह रही थी लेकिन वह आखिरकार 7.40 प्रतिशत की कीमत पर धन हासिल कर सकी।

इसी तरह भारतीय रेलवे की प्रतिबद्ध वित्तीय इकाई आईआरएफसी का लक्ष्य बेस इश्यू से 3,000 करोड़ रुपये और ग्रीन शू विकल्प से 2,500 करोड़ रुपये जुटाना था, लेकिन पूर्ववर्ती जारी दर को सफलतापूर्वक घटाकर कंपनी ने 2,345 करोड़ रुपये हासिल किए। कंपनी पहले 7.14 प्रतिशत की दर से धन जुटाना चाह रही थी।

रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक व प्रबंधकीय साझेदार वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन ने कहा, ‘संस्थागत निवेशकों में उच्च प्रतिफल और उच्च रेटिंग वाले वाले दीर्घावधि बॉन्ड की जबरदस्त मांग है। इसका कारण फरवरी में रीपो दर में कटौती का अनुमान है। इसके अलावा विनियामक आदेश और वर्ष के अंत में निवेश की समयसीमा बाजार में आक्रामक बोली को बढ़ावा दे रही है।’

उन्होंने कहा कि आईआरएफसी और पीएफसी कुछ अंतराल के बाद आई हैं। इन्हें नए निवेशक सीमा और मजबूत मांग से फायदा हुआ है। दिसंबर-जनवरी में आम तौर पर गतिविधि बढ़ जाती है क्योंकि जारीकर्ता अपने उधार कार्यक्रमों को पूरा करने और इस अवधि के दौरान भविष्य निधि प्रवाह के साथ तालमेल बिठाने का लक्ष्य रखते हैं।

Advertisement
First Published - December 12, 2024 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement