facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NBFC छोटे कर्ज देने में आगे

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 11:14 PM IST
loan

सूक्ष्म वित्त संस्थान (MFI) के रूप में काम कर रहीं गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) ने वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में सूक्ष्म ऋण देने के मामले में बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। उद्योग के अधिकारियों और विश्लेषकों का कहना है कि बाजार हिस्सेदारी में बढ़त बनाए रखने के लिए NBFC-MFI को ऋण जारी करने में सालाना वृद्धि 25 प्रतिशत बनाए रखने, तेज अंडरराइटिंग सुनिश्चित रखने और गुणवत्तायुक्त सेवा बनाए रखने की जरूरत है।

NBFC-MFI की बाजार हिस्सेदारी इस साल पहली बार 37.53 प्रतिशत हुई

MFI के एसोसिएशन सा-धन के मुताबिक NBFC-MFI की बाजार हिस्सेदारी इस साल पहली बार 37.53 प्रतिशत हुई है। वहीं बैंक फिसलकर दूसरे स्थान पर चले गए हैं, जिनकी हिस्सेदारी 36.18 प्रतिशत है। इक्रा में फाइनैंशियल सेक्टर रेटिंग्स के वाइस प्रेसीडेंट सचिन सचदेवा ने कहा कि NBFC-MFI के बकाया लोन बुक और कर्ज जारी करने में बेहतर वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े: सूचीबद्ध डेवलपरों की ऋण लागत घटकर 8.14 प्रतिशत रह गई

माइक्रोफाइनैंस कारोबार में लचीलेपन और जमीनी काम की जरूरत

उन्होंने कहा कि NBFC-MFI ने सह उधारी के लिए बैंकों के साथ बेहतर संबंध बनाया, जिससे कि बैंकों के प्राथमिकता क्षेत्र के कर्ज का लक्ष्य पूरा हो सके और यह बाजार हिस्सेदारी बदल सकता है। फ्यूजन माइक्रोफाइनैंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी देवेश सचदेव ने कहा कि माइक्रोफाइनैंस कारोबार में लचीलेपन और जमीनी काम की जरूरत है और उनकी लागत का ढांचा अलग है। उनके लिए यह प्रमुख व्यवसाय है और उनका इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान रहा है।

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement