facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NBFC को ऋण के कई स्रोत बनाना जरूरी

Advertisement

बैंकों पर NBFC की निर्भरता में मामूली गिरावट, लेकिन ऋण जुटाने का मुख्य स्रोत अब भी बैंक

Last Updated- December 26, 2024 | 10:26 PM IST
Lending from banks to NBFCs slowed down, service and vehicle loans also affected बैंकों से एनबीएफसी को ऋण हुआ सुस्त, सेवा और वाहन ऋण पर भी असर

गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) को जोखिम कम करने की रणनीति के तहत धन जुटाने के स्रोतों का और विविधीकरण करने की आवश्यकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने रुझान और प्रगति रिपोर्ट में कहा कि एनबीएफसी की धन जुटाने के लिए बैंकों पर हालिया समय में निर्भरता कुछ कम हुई है लेकिन यह अभी भी उच्च स्तर पर है।

बैंक एनबीएफसी को सीधे ऋण मुहैया कराने के अलावा उन्हें डिबेंचर व वाणिज्यिक पत्र (सीपी) जारी करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बैंकों के डिबेंचर जारी करने में गिरावट से एनबीएफसी की बैंकों पर निर्भरता कुछ कम हुई है। एनबीएफसी के ऋण जुटाने में बैंकों पर निर्भरता की हिस्सेदारी मार्च 2024 के अंत में गिरकर 42.7 प्रतिशत हो गई जबकि यह हिस्सेदारी मार्च 2023 में 43.1 प्रतिशत थी।’

रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘एनबीएफसी का धन जुटाने के लिए बैंकों पर निर्भरता कम होना पूरी अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है।’ इसके बावजूद एनबीएफसी के लिए ऋण जुटाने का बुनियादी स्रोत बैंक ही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग ऐंड फाइनैंशियल सर्विसिज (आईएलऐंडएफएस) संकट के कारण एनबीएफसी क्षेत्र को नकदी की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इससे एनबीएफसी का भरोसा और रेटिंग के स्तर में गिरावट आई है। इसके परिणामस्वरूप एनबीएफसी की बाजार से धन जुटाने की क्षमता सीमित हुई है और उनकी बैंकों पर निर्भरता बढ़ी है। यह स्थिति महामारी के दौरान और खराब हो गई।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement