facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बैंक प्रक्रिया संबंधी देरी को कम करने को एनसीएलटी, एनएआरसीएल में मामलों पर रखें नजर: वित्त मंत्रालय

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि एनसीएलटी मामलों पर बैंकों को निर्बाध सूचना प्रवाह के लिए कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय एक एकीकृत पोर्टल तैयार कर रहा है।

Last Updated- December 13, 2024 | 6:58 AM IST
Finance Ministry
Representative Image

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बैंकों से प्रक्रिया संबंधी देरी और स्थगन को कम करने के लिए राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लि. (एनएआरसीएल) और राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में मामलों की बारीकी से नजर रखने को कहा है।

इस पहल का मकसद फंसे कर्ज समाधान मामलों में तेजी लाना है। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि एनसीएलटी मामलों पर बैंकों को निर्बाध सूचना प्रवाह के लिए कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय एक एकीकृत पोर्टल तैयार कर रहा है।

प्रमुख परिचालन चुनौतियों का समाधान करने और एनएआरसीएल और एनसीएलटी के माध्यम से समाधान प्रणाली की दक्षता बढ़ाने के लिए वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एनएआरसीएल में मामलों पर चर्चा इनके समाधान में तेजी लाने पर केंद्रित थी। मंत्रालय के अनुसार, सचिव ने बड़े मूल्य वाली तनाव वाली संपत्तियों के समाधान में तेजी लाने के लिए तैयार की गई एक विशेष इकाई के रूप में एनएआरसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया।

इससे वित्तीय परिवेश मजबूत हुआ है। बयान के अनुसार, बैंकों को कुशल और समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए एनएआरसीएल के साथ अपने तालमेल को मजबूत करने की सलाह दी गई है।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 6:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement