facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेंशन कोष उद्योग में विविधता की जरूरत, धोखाधड़ी से बचाव के लिए अतिरिक्त एग्रीगेटर पर जोर: एम. नागराजू

Advertisement

एसबीआई, एलआईसी और यूटीआई का पेंशन संपत्तियों पर 90% कब्जा; एनपीसीआई जैसे मॉडल से वित्तीय धोखाधड़ी रोकने की योजना

Last Updated- January 24, 2025 | 10:45 PM IST
Pension

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने पेंशन कोष उद्योग की अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विकसित भारत के विजन के लिए सभी एजेंसियों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया है। उन्होंने बताया, ‘संपत्तियों पर 90 प्रतिशत कब्जा तीन पेंशन फंडों – एसबीआई, एलआईसी और यूटीआई का है। इसका अर्थ यह है कि पेंशन उद्योग को देश में उद्योग में विविधता लाने के लिए अन्य फंड प्रबंधकों से अधिक जुड़ाव और आकांक्षा की जरूरत है। विकसित भारत का विजन सभी एजेंसियों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करता है।’

उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र के भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की तरह ही वित्तीय संस्थानों को धोखाधड़ी से बचाव के लिए अतिरिक्त एग्रीगेटर की आवश्यकता है। एनपीसीआई समग्र निरीक्षण का तरीका मुहैया करवाती है और इससे बैंक आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) का इस्तेमाल कर चेतावनी जारी करते हैं और धोखाधड़ी वाले लेन देन को अस्वीकार कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की वित्त वर्ष 24 की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 24 में बीते साल की तुलना में बैंक धोखाधड़ी 166 प्रतिशत बढ़कर 36,075 हो गई।

रिजर्व बैंक ने दिसंबर में खामियों को न्यूनतम करने और धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने के लिए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) और नैशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) प्रणाली के लिए लाभार्थी खाता की सुविधा शुरू की।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement