facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LIC की वजह से बढ़ा जीवन बीमा कंपनियों का न्यू बिजनेस प्रीमियम

Advertisement

एलआईसी के प्रीमियम में बढ़ोतरी में प्रमुख भूमिका ग्रुप प्रीमियम की रही है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 22.74 फीसदी बढ़कर 12,838.14 करोड़ रुपये हो गया है।

Last Updated- August 13, 2024 | 11:14 AM IST
LIC now preparing to enter health insurance business! Private companies will face tough competition LIC की अब हेल्थ इंश्योरेंस बिजनेस में एंट्री की तैयारी! प्राइवेट कंपनियों को मिलेगी कड़ी टक्कर

जीवन बीमा कंपनियों का पहले साल का प्रीमियम यानी न्यू बिजनेस प्रीमियम (एनबीपी) जुलाई 2024 में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब 14.19 फीसदी बढ़कर 31,822.69 करोड़ रुपये हो गया है। यह भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कारोबार में जोरदार वृद्धि की वजह से हुआ है।

जीवन बीमा परिषद की ओर से प्रकाशित ताजा आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी का प्रीमियम पिछले साल से 20 फीसदी बढ़कर 18,430.63 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि निजी बीमाकर्ताओं का प्रीमियम 7 फीसदी बढ़कर 13,392.07 करोड़ रुपये पर पहुंचा है।

विश्लेषकों का कहना है कि प्रीमियम में बढ़ोतरी मुख्यत: एलआईसी की वजह से हुआ है, वहीं ज्यादा आधार के कारण निजी जीवन बीमा कंपनियों के वृद्धि के आंकड़े प्रभावित हुए हैं।

एलआईसी के प्रीमियम में बढ़ोतरी में प्रमुख भूमिका ग्रुप प्रीमियम की रही है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 22.74 फीसदी बढ़कर 12,838.14 करोड़ रुपये हो गया है।

समूचे उद्योग के व्यक्तिगत बीमा कारोबार में 20.69 फीसदी वृद्धि हुई है, जिसमें व्यक्तिगत एकल प्रीमियम 24.82 फीसदी बढ़कर 4,610.66 करोड़ रुपये हो गया है और गैर एकल प्रीमियम जुलाई2024 में बढ़कर 9,170.3 करोड़ रुपये हो गया है।

निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के पहले साल के प्रीमियम में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 26.3 फीसदी कमी आई है और यह 2,995.61 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं, एचडीएफसी लाइफ ने 33.7 फीसदी वृद्धि दर्ज की है और इसका प्रीमियम 2,699.01 करोड़ रुपये रहा है। अन्य प्रमुख कंपनियों आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, बजाज आलियांज इंश्योरेंस और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने क्रमशः 7.36 फीसदी, 60.5 फीसदी और 27.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की है।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement