facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘सबसे पहले जीवन बीमा’ कैंपेन का नया चरण लॉन्च, 3 साल में जीवन बीमा परिषद खर्च करेगी ₹480 करोड़

Advertisement

इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के बीच व्यवहार में बदलाव लाना तथा जीवन बीमा समाधानों के बारे में जागरूकता और पहुंच बढ़ाना है।

Last Updated- July 02, 2025 | 10:48 PM IST
Insurance

अपने गैर-जीवन बीमा समकक्षों से प्रेरणा लेते हुए जीवन बीमा परिषद ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी अभियान ‘सबसे पहले जीवन बीमा’ के अगले चरण की शुरुआत की। इसका मकसद बीमा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और देश में जीवन बीमा की पहुंच बढ़ाना है। परिषद ने इस पहल पर अगले 3 वर्षों के लिए सालाना 160 करोड़ रुपये तक खर्च करने की योजना बनाई है।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ कमलेश राव ने कहा, ‘अगले 3 साल तक हमने हर साल 150 से 160 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। कंपनियों का अंशदान एपीई (एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्वीवैलेंट) के आधार पर होगा। आगे चलकर जैसे जैसे मात्रा बढ़ेगी, उपलब्ध धन भी बढ़ता रहेगा।’

जीवन बीमा परिषद ने एक बयान में कहा, ‘इस अभियान की योजना एक वर्ष तक चलने वाली पहल के रूप में बनाई गई है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के बीच व्यवहार में बदलाव लाना तथा जीवन बीमा समाधानों के बारे में जागरूकता और पहुंच बढ़ाना है।’

वित्त वर्ष 2024 में जीवन बीमा की पहुंच घटकर 2.8 प्रतिशत रह गई, जो वित्त वर्ष 2023 में 3 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2024 में जीवन बीमा उद्योग का कुल प्रीमियम सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़कर 8.29 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement