facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NHB ने 7.14% कूपन दर पर 3,830 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

विकास वित्त संस्थान एनएचबी पहले आवास वित्त कंपनियों की शीर्ष नियामकीय इकाई थी।

Last Updated- November 14, 2024 | 11:15 PM IST
Bonds

सरकारी नैशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) ने घरेलू ऋण पूंजी बाजार से 10 साल के बॉन्ड के जरिये 7.14 फीसदी की कूपन दर पर 3,830 करो़ड़ रुपये जुटाए। यह जानकारी जुड़े सूत्रों ने दी। विकास वित्त संस्थान एनएचबी पहले आवास वित्त कंपनियों की शीर्ष नियामकीय इकाई थी। इस कंपनी की नजर 5,000 करोड़ रुपये जुटाने पर थी। इसमें आधार इश्यू का आकार 2,000 करोड़ रुपये और 3,000 करोड़ रुपये का ग्रीन शू आप्शन था।

लेकिन एनएचबी ने पूरी राशि नहीं जुटाई। बताया गया कि असल में ब्याज दर अनुमान से कुछ अधिक थी। क्रिसिल, इक्रा और केयर ने इन बॉन्ड्स को ‘एएए’ रेटिंग दी थी। एनएचबी को 7.16 फीसदी की कूपन दर पर 4,950 करोड़ रुपये की और 7.15 फीसदी की कूपन दर पर 4,310 करोड़ रुपये की निविदाएं प्राप्त हुई थीं।

रॉकफोर्ट फिनकैप एलएलपी के संस्थापक व प्रबंधकीय साझेदार वेंकटकृष्णन श्रीनिवासन के अनुसार इन बॉन्ड की कट ऑफ किसी दिन की संबंधित सरकारी बॉन्ड की यील्ड, मांग व आपूर्ति की स्थिति और निवेशकों की कोष की उपलब्धता से कहीं न कहीं जुड़ी होती है।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement