facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीति आयोग और वित्त सेवा विभाग ने बैंकों से ई-बस व ई-ट्रक के लिए आसान लोन मुहैया कराने का किया अनुरोध

Advertisement

यह कदम सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) अर्थव्यवस्था की वृद्धि में बाधाओं को पहचान करने की कवायद के दौरान उठाया गया है।

Last Updated- August 17, 2025 | 9:48 PM IST
Loan
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत के केंद्रीय नीतिगत थिंक टैंक नीति आयोग और वित्त सेवा विभाग ने बैंकों से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनियों को आसान स्थितियों में दीर्घावधि ऋण का विस्तार करने का अनुरोध किया है। यह कदम सरकार के इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) अर्थव्यवस्था की वृद्धि में बाधाओं को पहचान करने की कवायद के दौरान उठाया गया है। यह जानकारी  अधिकारी ने दी है।

नीति आयोग में ई मोबिलिटी के कार्यक्रम निदेशक सुधेंदु जे. सिन्हा ने बताया, ‘वित्तीय सेवाओं के विभाग और नीति आयोग ने बैंकों से बातचीत की थी और उनसे ई मोबिलिटी में विशेष तौर पर ई-ट्रक और ई-बसों के लिए ऋण की अवधि का विस्तार करने का अनुरोध किया है। इस बार में प्राप्त जानकारी सकारात्मक है। हमें उम्मीद है कि इस बारे में आगे विस्तार होगा।’ऋण की अवधि का विस्तार होने से ई-बसों और ई-ट्रकों के मालिकों व संचालकों के लिए ईएमआई कम हो जाएगी।

इससे ई मोबिलिटी से सार्वजनिक सामान और यात्रियों की आवाजाही शीघ्र होगा। डीजल व पेट्रोल वाहनों से सर्वाधिक प्रदूषण सार्वजनिक वाहन और यात्रियों की आवाजाही के कारण होता है।

सिन्हा ने बताया, ‘वित्तीय संस्थानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यदि बैटरी पर वारंटी का विस्तार होता है तो ऋण की अवधि का विस्तार करना आसान हो सकता है।’ सरकार ईवी बदलाव की यात्रा में ई-ट्रकों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने वाली है। हालांकि नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ई- ट्रक अमूमन गति नहीं पकड़ पाए हैं।

Advertisement
First Published - August 17, 2025 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement