facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विलय नहीं, सिर्फ सहारा लाइफ की बीमा देनदारियों, संपत्तियों का हस्तांतरण: SBI Life

Advertisement
Last Updated- June 03, 2023 | 3:46 PM IST
Indians are not alert about flood damage, most people do not have insurance cover

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अनुषंगी SBI Life ने सहारा लाइफ इंश्योरेंस (Sahara India Life Insurance) के पॉलिसीधारकों की देनदारियों और संपत्तियों के हस्तांतरण पर कहा है कि यह दो कंपनियों का विलय नहीं है। बीमा नियामक इरडा ने शुक्रवार को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसआईएलआईसी) की लगभग दो लाख बीमा की देनदारी के साथ-साथ संपत्तियों का तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण करने का निर्देश दिया।

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए एक बैठक में यह निर्णय लिया। इरडा के आदेश के बाद SBI Life ने लगभग दो लाख बीमा देनदारियों को उच्च स्तरीय सेवा और प्रतिबद्धता से देखने का आश्वासन दिया, जैसे वह ‘अपने ग्राहकों को देखता है।’

SBI ने कहा, ‘हम इन सभी बीमाधारकों को अपने तंत्र में एकीकृत करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम कर रहे हैं। जहां पूर्ण एकीकरण में कुछ समय लग सकता है, हम इन बीमाधारकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे हेल्पलाइन नंबर पर हमसे संपर्क करें या हमें ईमेल करें।’

बयान के अनुसार, SBI Life जल्द ही इन बीमाधारकों से संपर्क करेगा और सुगम लेनदेन के लिए संबंधित सूचना देगा।

Advertisement
First Published - June 3, 2023 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement