facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Non Life Insurance: दिसंबर में गैर जीवन बीमा के प्रीमियम में आई कमी

Advertisement

ICICI लोंबार्ड, बजाज आलियांज, एचडीएफसी एर्गो में प्रीमियम घटा; न्यू इंडिया एश्योरेंस ने दर्ज की वृद्धि

Last Updated- January 08, 2025 | 10:21 PM IST
Life Insurance claims

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) द्वारा प्रीमियम लेखांकन मानदंडों में संशोधन के कारण दिसंबर में गैर जीवन बीमा कंपनियों के प्रीमियम में मामूली गिरावट आई है। जनरल इंश्योरेंस काउंसिल द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में गैर जीवन बीमाकर्ताओं का प्रीमियम सालाना आधार पर 0.33 प्रतिशत गिरकर 25,018 करोड़ रुपये रह गया है।

जनरल इंश्योरेंस करने वालों का प्रीमियम सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत घटकर 20,677.79 करोड़ रुपये रह गया है। निजी क्षेत्र के बीमाकर्ताओं में आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम सालाना आधार पर 0.89 प्रतिशत गिरा है, जबकि बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के प्रीमियम में 6.6 प्रतिशत गिरावट आई है।

वहीं एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम इस अवधि के दौरान 43.3 प्रतिशत गिरा है। सरकारी बीमाकर्ता न्यू इंडिया एश्योरेंस के प्रीमियम में सालाना आधार पर 6.52 प्रतिशत वृद्धि हुई है। अन्य सरकारी बीमाकर्ताओं में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस का प्रीमियम 8.46 प्रतिशत कम हुआ।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement