facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

मई में गैर-जीवन बीमा प्रीमियम 15.5% उछला, निजी बीमा कंपनियों का प्रीमियम 18.4% बढ़ा

Advertisement

बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से मई में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की बीमा बाजार में कुल हिस्सेदारी 33.82 प्रतिशत रही। मई 2023 में उनकी हिस्सेदारी 36.45 प्रतिशत थी।

Last Updated- June 14, 2024 | 11:30 PM IST
Insurance

गैर-जीवन बीमा कंपनियों का प्रीमियम मई 2014 में सालाना आधार पर 15.47 प्रतिशत बढ़ा है। सामान्य बीमा परिषद के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इन कंपनियों को प्रीमियम के रूप में कुल 20,822.29 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

सामान्य बीमा कंपनियों का प्रीमियम मई में सालाना आधार पर 14.05 प्रतिशत बढ़कर 18,170.64 करोड़ रुपये हो गया। सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों का प्रीमियम 7.28 प्रतिशत बढ़कर 6,696.24 करोड़ रुपये हो गया। निजी कंपनियों के मामले में प्रीमियम 18.40 प्रतिशत उछलकर 11,474.4 करोड़ रुपये हो गया।

सामान्य बीमा कंपनियों में न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी का प्रीमियम थोड़ा कम रहा। कंपनी का प्रीमियम सालाना आधार पर 0.67 प्रतिशत कम होकर 2,404.4 करोड़ रुपये रह गया।

निजी क्षेत्र की आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम सालाना 21.64 प्रतिशत बढ़कर 2,104.51 करोड़ और इसी अवधि के दौरान बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम 9.26 प्रतिशत बढ़कर 1,093.23 करोड़ रुपये हो गया।

अन्य प्रमुख बीमा कंपनियों में एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस का प्रीमियम 4.76 प्रतिशत फिसल कर 969.98 करोड़ रुपये रह गया जबकि, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मामले में यह 15.75 प्रतिशत बढ़कर 1,696.05 करोड़ रुपये हो गया। ओरिएंटल इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़कर 1,601.09 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 15.75 प्रतिशत अधिक है।

बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से मई में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों की बीमा बाजार में कुल हिस्सेदारी 33.82 प्रतिशत रही। मई 2023 में उनकी हिस्सेदारी 36.45 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement