facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब 65 साल की उम्र से अधिक के लोग भी ले सकेंगे नई Health Insurance पॉलिसी

Advertisement

अब कैंसर, हृदय रोग और एड्स जैसी गंभीर मेडिकल कंडीशन वाले व्यक्तियों को भी पॉलिसी जारी करने से कंपनी मना नहीं कर सकती।

Last Updated- April 21, 2024 | 1:49 PM IST
Cashless Everywhere: हर जगह कैशलेस सुविधा से घट सकती है लागत, स्वास्थ्य बीमा में लागू हुई पहल Cashless everywhere’ may cut claims cost, say insurers

भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने सीनियर सिटिजन के स्वास्थ्य हितों को देखते हुए बड़ा फैसला किया है। IRDAI ने 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने पर से आयु सीमा को हटा दिया है।

अब 65 साल से अधिक के लोग भी नया बीमा खरीद सकेंगे। पहले, व्यक्तियों को केवल 65 वर्ष की आयु तक ही नई बीमा पॉलिसी खरीदने की अनुमति थी। आईआरडीएआई ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि बीमा देने वाली कंपनियों को ये सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी आयु समूहों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रोडक्ट पेश करें।

बीमा नियामक निकाय के इस कदम का उद्देश्य भारत में एक अधिक समावेशी स्वास्थ्य देखभाल तंत्र बनाना है इसी के साथ आईआरडीआईए का उद्देश्य है कि बीमा कंपनियां अपने उत्पादों में विविधता लाएं।

आईआरडीएआई ने स्वास्थ्य बीमा देने वाली कंपनियों को वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनुरूप नीतियां पेश करने और उनके दावों और शिकायतों से निपटने के लिए एक समर्पित चैनल स्थापित करने का भी निर्देश दिया है।

कैंसर, एड्स वाले भी ले सकेंगे पॉलिसी

हालिया अधिसूचना के बाद, अब कैंसर, हृदय रोग और एड्स जैसी गंभीर मेडिकल कंडीशन वाले व्यक्तियों को भी पॉलिसी जारी करने से कंपनी मना नहीं कर सकती।

इसी के साथ IRDAI ने वेटिंग पीरियड को भी 48 महीने से घटाकर 36 महीने कर दिया है। निर्देश के अनुसार सभी पूर्व-मौजूदा स्थितियों को 36 महीने के बाद कवर किया जाना चाहिए, भले ही पॉलिसीधारक ने शुरुआत में अपनी उन मेडिकल कंडीशन के बारे न बताया हो।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement