facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NPCI ने यूपीआई भुगतान शुरू करने के लिए पेरू के केंद्रीय बैंक से मिलाया हाथ

Advertisement

एनआईपीएल ने बयान में कहा कि यह सहयोग एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे पेरू दक्षिण अमेरिका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बन गया है।

Last Updated- June 05, 2024 | 4:56 PM IST
Big relief to UPI Lite users, now they can transfer money directly from wallet to bank account UPI Lite यूजर्स को बड़ी राहत, अब वॉलट से सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे पैसा
Representative Image

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) और रिजर्व बैंक ऑफ पेरू ने वहां यूपीआई जैसी भुगतान प्रणाली को लागू करने के लिए साझेदारी की है। एनआईपीएल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है।

एनआईपीएल ने बयान में कहा कि यह सहयोग एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे पेरू दक्षिण अमेरिका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली को अपनाने वाला पहला देश बन गया है।

इसने कहा, “एनआईपीएल और पेरू के केंद्रीय रिजर्व बैंक (बीसीआरपी) ने पेरू में यूपीआई जैसी तत्काल समय पर भुगतान प्रणाली को सक्षम करने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की है।” यह रणनीतिक साझेदारी बीसीआरपी को देश के भीतर एक कुशल भुगतान मंच स्थापित करने और व्यक्तियों और कारोबार क्षेत्रों के बीच तत्काल भुगतान की सुविधा प्रदान करने में सक्षम बनाती है। एनपीसीआई इंटरनेशनल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितेश शुक्ला ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य पेरू के वित्तीय बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 4:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement