facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगी बीमा पॉलिसी पर टैक्स प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्री से मिले अधिकारी

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 7:27 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

बीमा उद्योग के अधिकारियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर महंगी जीवन बीमा पॉलिसियों से होने वाली आमदनी पर टैक्स लगाने की बजट में की गई घोषणा से राहत दिए जाने की मांग की है। यह बैठक भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की योजना के तहत हुई है।

जीवन बीमा उद्योग ने 10 लाख सालाना प्रीमियम से ज्यादा की पॉलिसियों पर कर लगाए जाने का अनुरोध किया है, जबकि मौजूदा प्रस्ताव 5 लाख रुपये पर है।
आगे उन्होंने सरकार से यह भी कहा है कि इस तरह की पॉलिसियों से मिलने वाले कर को डेट म्युचुअल फंडों के रूप में लिया जाना चाहिए, न कि सीमांत कर दर पर कर लगना चाहिए।

जीवन बीमा उद्योग ने केंद्रीय बजट में ज्यादा मूल्य की बीमा पॉलिसियों पर कर लगाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव की आलोचना की थी, जिनका मूल्य 5,00,000 रुपये सालाना है। इस कदम के पीछे सरकार ने तर्क यह दिया था कि वह ज्यादा कमाई करने वाले व्यक्तियों कर मुक्त रिटर्न दाखिल करने से रोकने की कवायद कर रही है।

उसके बाद वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने साफ किया कि यह प्रस्ताव बीमा उत्पाद को लक्षित करके नहीं लाया गया है। इसकी जगह पर निवेश को लक्षित किया गया है, जो बीमा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 7:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement