facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पतंजलि और डीएस ग्रुप ने मैग्मा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण का किया ऐलान, 4,500 करोड़ रुपये में होगी डील

Advertisement

अदार पूनावाला की कंपनी से खरीदेंगे बीमा कंपनी; नियामकीय मंजूरी के बाद पूरा होगा सौदा

Last Updated- March 13, 2025 | 10:14 PM IST
Patanjali

योग गुरु रामदेव की अगुआई वाली पतंजलि आयुर्वेद और रजनीगंधा ब्रांड का स्वामित्व रखने वाला धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) सनोती प्रॉपर्टीज एलएलपी से मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेंगे। बीमा कंपनी का यह अधिग्रहण 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को शेयर बाजारों को इस अधिग्रहण सौदे की जानकारी दी।

मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का स्वामित्व अदार पूनावाला और राइजिंग सन होल्डिंग्स के पास है। कंपनी के बयान के मुताबिक, सनोती प्रॉपर्टीज ने पतंजलि आयुर्वेद और डीएस ग्रुप के साथ शेयर खरीद समझौते के अनुरूप सेलिका डेवलपर्स और जगुआर एडवाइजरी सर्विसेज के साथ अपनी बीमा अनुषंगी इकाई मैग्मा जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में मैग्मा एचडीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी) की बिक्री को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने कहा कि यह सौदा नियामकीय अनुमोदन के अधीन 4,500 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर हुआ है।

मैग्मा जनरल इंश्योरेंस विभिन्न श्रेणियों में 70 से अधिक उत्पादों के साथ, सामान्य बीमा क्षेत्र में सभी प्रमुख जोखिमों को सुरक्षित करने के लिए बीमा मुहैया कराती है।

 

Advertisement
First Published - March 13, 2025 | 10:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement