facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm बैंक की स्वतंत्र निदेशक मंजू अग्रवाल ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया: Paytm

Advertisement

Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं।

Last Updated- February 12, 2024 | 11:20 PM IST
paytm

Paytm का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि सहयोगी इकाई Paytm पेमेंट्स बैंक की स्वतंत्र निदेशक मंजू अग्रवाल ने निजी कारणों से बोर्ड से इस्तीफा दिया है। Paytm पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर रिजर्व बैंक ने 31 जनवरी को कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं।

उसे 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट, फास्टैग और अन्य साधनों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने को कहा गया है। इस निर्देश के एक दिन बाद ही अग्रवाल ने पीपीबीएल से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के संदर्भ में शेयर बाजारों ने Paytm से स्पष्टीकरण मांगा था।

Paytm ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा, ‘‘पीपीबीएल ने हमें सूचित किया है कि स्वतंत्र निदेशक मंजू अग्रवाल ने अपनी निजी प्रतिबद्धताओं के चलते एक फरवरी, 2024 को निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया। इसे पीपीबीएल के निदेशक मंडल ने छह फरवरी, 2024 को दर्ज किया था।’’

पीपीबीएल की चुकता शेयर पूंजी का 49 प्रतिशत हिस्सा वन97 कम्युनिकेशंस के पास है। बैंक में विजय शेखर शर्मा के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अग्रवाल के अलावा Paytm पेमेंट्स बैंक के स्वतंत्र निदेशक शिंजिनी कुमार ने भी एक फरवरी को निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में मीडिया की तरफ से भेजे गए सवालों का पीपीबीएल ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 11:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement