facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का सफर होगा खत्म, FASTag बदलने की सलाह

Advertisement

15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक जमा या भुगतान की सेवा नहीं दे पाएगा

Last Updated- March 13, 2024 | 11:24 PM IST
Paytm's wallet sees a shake-up as RBI cancels payments bank licence

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक की तमाम बंदिशें और पाबंदी इसी शनिवार से लागू हो जाएंगी। पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को भी किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए इन पाबंदियों का पूरा ख्याल रखना होगा। रिजर्व बैंक के निर्देश के मुताबिक 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक अपने ग्राहकों को जमा और उधारी की सुविधा नहीं दे पाएगा। साथ ही ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अपने खाते में पैसा भी जमा नहीं कर पाएंगे।

इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्रा​धिकरण (एनएचएआई) ने पेटीएम के फास्टैग लेने वाले ग्राहकों को शुक्रवार से पहले दूसरे बैंक से जुड़ा फास्टैग लेने की सलाह दी है ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर उन्हें जुर्माना या दोगुना शुल्क न देना पड़े। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूची जारी की थी, जिसमें कहा गया था, ‘ब्याज, कैशबैक, पार्टनर बैंकों से स्वीप-इन या रिफंड को छोड़कर किसी तरह के जमा या भुगतान की अनुमति नहीं होगी।’

मगर जब तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अपने खाते में रकम बची रहती है तब तक ग्राहक उसका इस्तेमाल कर सकता है। पेटीएम वॉलेट के ग्राहकों के मामले में भी ऐसा ही होगा। ग्राहक पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाते में जमा पैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, निकाल सकते हैं या दूसरे वॉलेट अथवा बैंक खाते में भेज सकते हैं। मगर 15 मार्च के बाद पेटीएम वॉलेट में पैसे नहीं डाल सकेंगे।

नियामक ने यह भी स्पष्ट किया था कि 15 मार्च के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक में वेतन भी नहीं जमा हो सकेगा और न ही प्रत्यक्ष लाभ अंतरण की सुविधा उपलब्ध होगी। नियामक ने ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च से पहले दूसरे बैंक में वैक​ल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया था।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पर भी ये बंदिशें रहेंगी। बैंकिंग नियामक ने पहले 29 फरवरी से बंदिशें लागू होने का ऐलान किया था मगर ग्राहकों और व्यापारियों को वैक​ल्पिक व्यवस्था करने के लिए थोड़ा समय देते हुए इन्हें 15 मार्च तक के लिए टाल दिया गया था।

इस बीच बंबई स्टॉक एक्सचेंज ने आज परामर्श जारी कर कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर प्रतिबंध के कारण प्रतिभूति बाजार में लेनदेन पर असर पड़ सकता है मगर यह केवल पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पंजीकृत खातों वाले निवेशकों के मामले में ही होगा।

बीएसई ने कहा, ‘निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी बैंकिंग की ​स्थिति जांच लें और रिजर्व बैंक के निर्देशों के कारण लेनदेन में किसी भी समस्या से बचने के लिए दूसरे बैंक के खाते को लिंक करें।’

पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी फास्टैग खरीदने वाले ग्राहक अपने वॉलेट में शेष रा​शि जमा रहने तक उसका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन 15 मार्च के बाद उसमें पैसे जमा करने की सुविधा नहीं होगी। इसलिए उन्हें अन्य बैंक से फास्टैग लेने की सलाह दी गई है। एनएचएआई पिछले कुछ हफ्तों से वाहन चालकों को पेटीएम के फास्टैग बदलने की याद दिला रहा है ताकि समयसीमा समाप्त होने पर टोल प्लाजा पर संचालन प्रभावित न हो।

पेटीएम क्यूआर कोड, पेटीएम साउंडबॉक्स या पेटीएम पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल का उपयोग करने वाले दुकानदार और व्यापारी अगर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाय दूसरे बैंक से इसे लिंक करा चुके हैं तो 15 मार्च के बाद भी इसका उपयोग कर सकेंगे। लेकिन पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े उपकरण आगे काम नहीं करेंगे।

रिजर्व बैंक ने पिछले महीने कहा था कि पेटीएम के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस हैंडल @paytm को पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा चिह्नित किए गए नए बैंकों में आसानी से बदला जा सकेगा।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement