facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PE investment growth: रियल एस्टेट में पीई निवेश हुआ दोगुना

Advertisement

भारत में संपत्तियों की मजबूत मांग के चलते 2024 के पहले नौ महीनों में निजी इक्विटी निवेश 2023 के कुल निवेश को पार कर गया।

Last Updated- October 08, 2024 | 10:33 PM IST
PE Equity

देश में संपत्तियों की मजबूत मांग से मुनाफा कमाने की मंशा से रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश जुलाई-सितंबर तिमाही में दोगुना होकर 2.2 अरब डॉलर हो गया। रियल एस्टेट सलाहकार फर्म सैविल्स इंडिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश 93.4 करोड़ डॉलर था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैलेंडर वर्ष की जनवरी सितंबर अवधि में पीई निवेश 3.9 अरब डॉलर रहा, जो पिछले कैलेंडर वर्ष की समूची अवधि में दर्ज निवेश की मात्रा को छू गया। इसके पहले रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी उद्यम निवेश वर्ष 2019 में 6.7 अरब डॉलर, 2020 में 6.6 अरब डॉलर, 2021 में 3.4 अरब डॉलर और 2022 में 3.4 अरब डॉलर था।

सैविल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक (शोध एवं परामर्श) अरविंद नंदन ने कहा, ‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में निवेश गतिविधियों में वृद्धि देखी गई और 2024 के पहले नौ महीनों में निवेश 2023 में हुए कुल निवेश को पार कर गया। यह एक मजबूत व्यापक आर्थिक माहौल के कारण निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।’

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement