facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Phoenix ने फंसा कर्ज बेचने के लिए आमंत्रित की बोली, स्विस चैलेंज नीलामी की योजना

Advertisement

नीलामी दस्तावेज में फीनिक्स एआरसी ने संपत्तियों के लिए आरक्षित मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

Last Updated- August 20, 2024 | 11:19 PM IST
Phoenix invites bids from ARCs for sale of Rs 3,550 crore retail NPA Phoenix ने फंसा कर्ज बेचने के लिए आमंत्रित की बोली, स्विस चैलेंज नीलामी की योजना

फीनिक्स एआरसी ने 3,550 करोड़ रुपये का खुदरा फंसा कर्ज (एनपीए) बेचने के लिए संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) से रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किया है। इस पोर्टफोलियो में 420 सुरक्षित खुदरा खाते शामिल हैं, जिनकी कुल राशि 186.98 करोड़ रुपये है। वहीं इसमें कुल 3,363.08 करोड़ रुपये बकाया वाले 5,60,805 असुरक्षित खुदरा खाते हैं। निजी क्षेत्र की एआरसी ने कहा है कि कंपनियां इसके लिए 26 अगस्त तक रुचि पत्र दाखिल कर सकती हैं।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि इन संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए निजी क्षेत्र की 4 से 5 एआरसी ने पहले ही शुरुआती दिलचस्पी दिखाई है। सूत्र ने कहा, ‘बहरहाल, अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी है कि इन एआरसी द्वारा दिखाई गई रुचि बाध्यकारी बोली में बदलेगी या नहीं।’

रुचि पत्र दाखिल करने वाली एआरसी के पास खातों से संबंधित जांच-पड़ताल पूरी करने के लिए 16 सितंबर तक का वक्त होगा, उसके बाद पूर्ण नकदी पर आधारित बाध्यकारी बोली 27 सितंबर तक आमंत्रित की जाएगी और प्रमुख बोलीकर्ता की घोषणा 7 अक्टूबर को कर दी जाएगी। नीलामी दस्तावेज में फीनिक्स एआरसी ने संपत्तियों के लिए आरक्षित मूल्य का खुलासा नहीं किया है।

इसके बाद फीनिक्स एआरसी ने पेशकश के लिए रखी गई इन संपत्तियों के लिए स्विस चैलेंज नीलामी कराने की भी योजना बनाई है। इसमें प्रमुख बोली को आधार बोली के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

स्विस चैलेंज नीलामी के लिए रुचि पत्र 21 अक्टूबर तक दाखिल किया जा सकेगा और जांच-पड़ताल की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 4 नवंबर तक का वक्त होगा। उसके बाद 8 नवंबर तक बाध्यकारी बोली होगी और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले के नाम की घोषणा 21 नवंबर को की जाएगी। उसके बाद प्रमुख बोलीकर्ता को अधिकतम बोली जितनी बोली लगाने का मौका दिया जाएगा और उसके बाद 25 नवंबर को सफल बोलीकर्ता का चयन कर लिया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement