facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB पर 1.32 करोड़ रुपये का दंड, येस बैंक पर भी लगा जुर्माना

Advertisement

आरबीआई के अनुसार बैंक ने सरकार से मिली सब्सिडी या रिफंड या प्रतिपूर्ति के एजव में दो सरकारी निगमों को कार्यशील पूंजी की मांग स्वीकृत करने के लिए ऋण मंजूर किए थे।

Last Updated- July 05, 2024 | 10:52 PM IST
PNB

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को पंजाब ऐंड नैशनल बैंक (पीएनबी) पर 1.32 करोड़ रुपये का दंड लगाया। यह दंड लोन, उधारी और केवाईसी (जानें अपने ग्राहक) मानदंडों को पूरा नहीं करने के लिए लगाया गया है।

आरबीआई के अनुसार बैंक ने सरकार से मिली सब्सिडी या रिफंड या प्रतिपूर्ति के एजव में दो सरकारी निगमों को कार्यशील पूंजी की मांग स्वीकृत करने के लिए ऋण मंजूर किए थे।

इसके अलावा यह सरकारी बैंक चुनिंदा खातों में कारोबारी संबंध के दौरान ग्राहक की पहचान और उनके पता के आंकड़े रखने में विफल रहा था। आरबीआई ने बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और मौखिक रूप से जवाब मिलने के बाद यह शुल्क लगाया गया।

येस बैंक पर लगा जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को येस बैंक पर 10,000 रुपये का आर्थिक दंड लगाया। बैंक ने एक्सचेंज को बताया कि यह दंड कटे-फटे नोट नहीं बदलने पर लगाया गया।

बैंकिंग नियामक ने बैंक को भेजे पत्र में बताया कि आरबीआई अधिकारियों के एक शाखा में दौरा करने के दौरान कटे-फटे नोट नहीं बदले जाने के प्रमाण मिले थे। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार आरबीआई ने बैंक की एक शाखा में कटे-फटे नोट नहीं बदले जाने के मामले में दंड लगाया था।

बीएस

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement