facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q3 Results: नेट प्रॉफिट 44 फीसदी घटा, NPA मेंं भी आई कमी

Advertisement
Last Updated- January 30, 2023 | 3:44 PM IST
PNB Share Price
Creative Commons license

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का दिसंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 44 फीसदी गिरकर 629 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने 1,127 रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

PNB ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2022 में उसकी कुल आय बढ़कर 25,722 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान तिमाही में यह 22,026 करोड़ रुपये थी। संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर भी बैंक का प्रदर्शन सुधरा है और उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (NPA) पिछले वर्ष की दिसंबर तिमाही के 12.88 फीसदी से घटकर 9.76 फीसदी रह गईं।

यह भी पढ़ें: निजी बैंकों का शुद्ध लाभ 31.7 फीसदी बढ़ा

इसके अलावा उसका शुद्ध NPA भी पहले के 4.90 फीसदी से कम होकर 3.30 फीसदी रह गया। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में फंसे कर्ज के लिए प्रावधान बढ़ाया गया है जो 3,908 करोड़ रुपये है। पिछले वर्ष दिसंबर तिमाही में यह 3,654 करोड़ रुपये था। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.91 फीसदी से बढ़कर 15.15 फीसदी हो गया है।

Advertisement
First Published - January 30, 2023 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement