facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB Q4 Results: पंजाब नेशनल बैंक को हुआ तगड़ा मुनाफा, मार्च तिमाही में प्रॉफिट पांच गुना बढ़ा

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:21 PM IST
PNB Share Price

पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 2022-23 की मार्च तिमाही में करीब पांच गुना होकर 1,159 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक ने 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 201 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसमें सालाना आधार पर 477 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने के साथ बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक 2 रुपये के अंकित मूल्य पर 0.65 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (32.5%) के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

पीएनबी की समीक्षाधीन तिमाही में नेट इंटरस्ट इनकम (NII) पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 7,304 करोड़ रुपये की तुलना में 30 प्रतिशत बढ़कर 9,499 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इसके अलावा प्रोविजन्स (कर के अलावा) और आकस्मिकताएं (contigencies ) चौथी तिमाही में 21 फीसदी गिरकर 3,830 करोड़ रुपये हो गईं, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 4,851 करोड़ रुपये थी।

इस बीच पंजाब नेशनल बैंक का समीक्षाधीन तिमाही के लिए ऋण घाटे का प्रावधान भी सालाना आधार पर 20 प्रतिशत घटकर 3,625 करोड़ रुपये रह गया।

वहीं, मार्च तिमाही में ग्रॉस नॉन परफोर्मिंग एसेट्स (NPAs) भी कम होकर 8.74 प्रतिशत पर आ हुआ, जो कि दिसंबर तिमाही में 9.76 प्रतिशत और पिछले साल की मार्च तिमाही में 11.78 फीसदी था।

बैंक के नेट एनपीए में भी सुधार हुआ है और यह 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में कम होकर 2.72 प्रतिशत पर आ गया। यह बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 3.30 प्रतिशत और 2021-22 की मार्च तिमाही में 4.8 फीसदी था।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 4:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement