facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PNB ने AT-1 बॉन्ड के जरिये जुटाए 1,859 करोड़

Advertisement

बॉन्ड बाजार के सूत्रों का कहना है कि बैंक द्वारा जुटाई गई पूंजी 2,000 करोड़ रुपये की निर्देशित रकम से कम थी।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:22 PM IST
PNB stock

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने नियामकों के नियमों को पूरा करने और कारोबारी वृद्धि को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त टीयर 1 बॉन्ड (एटी-1 बॉन्ड) के जरिये 1,859 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है। बॉन्ड का कूपन 8.47 प्रतिशत पर तय किया गया था।

बॉन्ड बाजार के सूत्रों का कहना है कि बैंक द्वारा जुटाई गई पूंजी 2,000 करोड़ रुपये की निर्देशित रकम से कम थी। इसका बेस इश्यू 500 करोड़ रुपये का था और इसमें 1,500 करोड़ रुपये का ग्रीन इश्यू विकल्प था। इन बॉन्ड में पांच साल के अंत में एक कॉल ऑप्शन है। रेटिंग एजेसी आईसीआरए ने पीएनबी के एटी1 बॉन्ड को ‘एए+’ रेटिंग दी है।

इसके बोर्ड ने मौजूदा वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष 2024) में टीयर 1 बॉन्ड के जरिये 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी है। बैंक के वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में दिए गए प्रेजेंटेशन के मुताबिक इसने दिसंबर 2023 तक 4,153 करोड़ रुपये के एटी-1 बॉन्ड जारी किए थे। इसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.63 फीसदी रहा। पिछले साल दिसंबर के अंत तक कॉमन इक्विटी टीयर 1 (सीईटी 1) 9.86 फीसदी रहा और एटी-1 1.87 फीसदी के स्तर पर रहा।

प्राइम डेटाबेस के मुताबिक बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में मार्च के मध्य तक एटी-1 बॉन्ड के जरिये 14,504 करोड़ जुटाए हैं। बैंक ने वित्त वर्ष 2023 में एटी-1 बॉन्ड के जरिये 34,394 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई थी।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement