facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Insurance policy: बीमा पॉलिसीधारकों के लिए राहत, फ्री लुक अवधि 1 साल करने की तैयारी

Advertisement

सरकार ने बीमा कंपनियों को पॉलिसी रद्द करने की समय सीमा बढ़ाने और ग्राहकों को अधिक सुरक्षा देने के निर्देश दिए

Last Updated- February 17, 2025 | 10:58 PM IST
Life Insurance Policy

सरकार ने निजी बीमा कंपनियों से पॉलिसीधारकों की फ्री लुक अवधि को एक माह से बढ़ाकर एक साल करने को कहा है। यह जानकारी वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने एक संवाददाता सम्मेलन में सोमवार को दी।
फ्री लुक वह अवधि होती है जब ग्राहक बीमा पॉलिसी को सरेंडर शुल्क अदा किए बिना निरस्त कर सकता है।

बीमा नियामक ने बीते साल इस अवधि को 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया था। नागराजू ने बजट के बाद मुंबई में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘सरकार ने बीमा कंपनियों को बीमा पॉलिसियों के लिए लुक आउट (फ्री लुक) अवधि 1 माह से बढ़ाकर 1 साल करने के लिए प्रोत्साहित किया है। यदि बीमाधारक इस अवधि के दौरान पॉलिसी को वापस करता है तो बीमाकर्ता को पहला जमा प्रीमियम वापस करना होगा।

नागराजू ने बताया, ‘सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बीमा पॉलिसियों में ‘वापस लेने’ (कॉल बैक) सुविधा लागू करने के बारे में कहा गया है। इसके तहत एक बार उत्पाद बिकने पर ग्राहक को ‘कॉल बैक’ दिया जाता है। इसके तहत ग्राहक उत्पाद से असंतुष्ट होने या यदि वह वैसे ही वापस करना चाहता है तो कर सकता है। हमने गलत ढंग से पॉलिसियां बेचे जाने से रोकने के लिए निजी कंपनियों से भी ऐसा करने के लिए कहा है।’

भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (इरडाई) की वित्त वर्ष 24 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार जीवन बीमा में गलत तरीके अपनाकर बेचे जाने के दर्ज मामले घटकर 23,335 हो गए जबकि ऐसे मामले वित्त वर्ष 23 में 26,107 दर्ज हुए थे।

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement