facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ती जमा लागत से बैंकिंग सेक्टर पर दबाव, FY25 में लाभप्रदता घटने की आशंका

Advertisement

क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार इससे वित्त वर्ष 25 में बैंकों के शुद्ध ब्याज दर मार्जिन (एनआईएम) में 10-20 आधार अंक से लेकर 3.0 - 3.1 फीसदी तक की कमी आ सकती है।

Last Updated- June 20, 2024 | 10:36 PM IST
Bank Holiday

वित्त वर्ष 25 (यानी 2024-25) में बैंकों के लिए कोष की लागत 25-30 आधार अंक बढ़ने की उम्मीद है। इसका कारण यह है कि बैंकों को सावधि जमा पर ब्याज में लगातार बदलाव करते हुए इसे बढ़ाना पड़ रहा है। इससे बैंकों के लाभ पर असर पड़ रहा है।

क्रिसिल रेटिंग्स के अनुसार इससे वित्त वर्ष 25 में बैंकों के शुद्ध ब्याज दर मार्जिन (एनआईएम) में 10-20 आधार अंक से लेकर 3.0 – 3.1 फीसदी तक की कमी आ सकती है। बैंकों की परिसंपत्तियों पर रिटर्न (आरओए) भी कम होकर 1.1 से 1.2 फीसदी हो सकता है जबकि यह वित्त वर्ष 24 में 1.3 फीसदी था।

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अजीत वेलोनी ने एक बयान में कहा, ‘नई सावधि जमा की ब्याज दर काफी हद तक सपाट हो चुकी है। हालांकि बकाया यानी पुराने जमा के पुन: नवीनीकरण का इस पर असर पड़ रहा है। पुरानी जमा जब नवीनीकरण के लिए आती है तो मौजूदा जमा की उच्च दर पर नए सिरे से कीमत निर्धारित करनी पड़ती है। यह पूरी प्रक्रिया इस पूरे वित्त वर्ष की पहली छमाही में जारी रही।’

मई 2022 से ब्याज चक्र सख्त होने के बाद जमा की लागत 140 आधार अंक यानी 1.4 फीसदी बढ़ चुकी है।

बयान के अनुसार लगातार बढ़ी हुई दरों पर पुन: मूल्य निर्धारित करने के कारण जमा राशि की लागत बढ़ने से लाभप्रदता पर असर पड़ने की आशंका है। इस वित्तीय वर्ष में जमा की लागत 25-30 आधार अंक बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement