facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI बैंक ने बुजुर्गों के लिए जमा दर बढ़ाकर 7.2% की, SBI और HDFC से भी ज्यादा

Advertisement

देश के दूसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने जमा दर बढ़ाने का निर्णय ऐसे समय लिया है जब ब्याज दरों में गिरावट का रुख बना हुआ है

Last Updated- November 20, 2025 | 10:35 AM IST
ICICI Bank

निजी क्षेत्र के दूसरा सबसे बड़े ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए जमा दरों में इजाफा किया है। बैंक की ओर यह वृद्धि ब्याज दरों में गिरावट के दौर में की जा रही है। आईसीआईसीआई बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुदरा जमा दरों को 7.1 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है जो 2 वर्ष 1 दिन से लेकर 5 वर्ष से कम की अवधि के लिए है। नई दर गुरुवार से लागू होंगी।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक की अधिकतम जमा दर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े बैंकों से अधिक है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई की अधिकतम दर 7.05 फीसदी है जबकि एचडीएफसी बैंक की 6.95 फीसदी है।

यह कदम जमा में सुस्त वृद्धि के मद्देनजर उठाया गया है, जबकि ऋण वृद्धि में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया आंकड़ों के मुताबिक 31 अक्टूबर तक बैंक जमाएं एक साल पहले के मुकाबले 9.7 फीसदी की दर से बढ़ रही थीं, जबकि ऋण वृद्धि की दर 11.3 फीसदी थी।

देश के दूसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने जमा दर बढ़ाने का निर्णय ऐसे समय लिया है जब ब्याज दरों में गिरावट का रुख बना हुआ है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक इस वर्ष फरवरी से अब तक नीतिगत रीपो दर में 100 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। हेडलाइन खुदरा मुद्रास्फीति के ऐतिहासिक निम्न स्तर पर होने के कारण बाजार का एक वर्ग अगले महीने 3 से 5 दिसंबर को होने वाली केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रीपो दर में एक और कटौती की उम्मीद कर रहा है।

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement