facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PSB: सरकारी बैंकों को पूंजी जुटाने की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत: वित्तीय सेवा सचिव

Advertisement

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को समयबद्ध ढंग से पूंजी जुटाने, मध्यस्थता लागत घटाने और तकनीक आधारित सेवाओं को मजबूत करने पर जोर।

Last Updated- March 17, 2025 | 11:15 PM IST
M Nagaraju

वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को समयबद्ध ढंग से पूंजी जुटाने का रोडमैप तैयार करने, संसाधनों का समुचित उपयोग और मध्यस्थता लागत घटाने की आवश्यकता है। उन्होंने भारतीय बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) की सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए आज कहा कि हरेक बैंक की अपनी चुनौतियां, मानव श्रम, सिस्टम, क्षमताएं और आधारभूत ढांचा है। उन्हें न्यायोचित रूप से विभिन्न वित्तीय मानदंडों में बेंचमार्क की पहचान करनी चाहिए।

सरकारी बैंकों में कई स्तरों पर समानता है और वे सर्वोत्तम तरीकों को साझा करने के साथ-साथ व्यापार व दक्षता लाभ प्रक्रियाओं पर सहयोग करने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। बैंकों को सेवाएं अधिक मजबूत और उपभोक्ता अनुकूल बनाने के लिए अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। उन्हें साइबर सुरक्षा, जोखिम प्रबंधन के लिए तकनीकी मंच, आर्टिफिशल इंटेलीजेंस आधारित विश्लेषण के ऐप्लीकेशन को बेहतर करने की जरूरत है।

आईबीए ने नैशनल ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनएआरसीएल) और घरों पर बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने वाली पीएसबी अलायंस जैसी इकाइयों को विकसित करने में योगदान दिया है। अब आईबीए की उत्पादकता को अन्य क्षेत्रों तक लेकर जाने की आवश्यकता है। इस बैंकिंग निकाय को विनियमन ढांचे को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी है। यह बैंकिंग संस्थानों और उनके तौर तरीकों के एकसमान नैतिक मानदंड, पेशेवर तरीकों और संचालन प्रक्रिया स्थापित करने के लिए कार्य कर सकती है।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement