facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PSU Banks : सरकारी बैंको का प्रॉफिट 65 फीसदी बढ़ा, जानिए कौन-सा बैंक है सबसे आगे

Advertisement
Last Updated- February 12, 2023 | 4:00 PM IST
PSBs
BS

Public Sector Banks Profit: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सम्मिलित रूप से कुल 29,175 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो एक साल पहले की तुलना में 65 फीसदी अधिक है। इन बैंकों के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है।

सार्वजनिक बैंकों के अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही परिणामों के अनुसार, BOM का लाभ 139 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 775 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह BOM ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच सर्वाधिक लाभ वृद्धि दर्ज की है।

कोलकाता स्थित यूको बैंक दूसरे स्थान पर है जिसने तीसरी तिमाही में 653 करोड़ रुपये का लाभ कमाया। यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के उसके लाभ से 110 फीसदी अधिक है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भी तिमाही में 100 फीसदी से अधिक लाभ वृद्धि हासिल करने में सफल रहे हैं। मुंबई स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2,245 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 107 फीसदी अधिक है।

चेन्नई स्थित इंडियन बैंक का भी लाभ 102 फीसदी बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने सम्मिलित रूप से कुल 29,175 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 17,729 करोड़ रुपये का था। इस तरह इन बैंकों के संयुक्त लाभ में 65 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें : बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच डिफेंसिव शेयरों के चयन पर दें ध्यान निवेशक

वित्त वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में सार्वजनिक बैंकों ने 70,166 करोड़ रुपये का कुल लाभ अर्जित किया है जो एक साल पहले के 48,983 करोड़ रुपये की तुलना में 43 फीसदी अधिक है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 15,306 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था, जो सितंबर तिमाही में बढ़कर 25,685 करोड़ रुपये और दिसंबर तिमाही में 29,175 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement