facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोन ग्रोथ में सरकारी बैंकों की ज्यादा हिस्सेदारी बरकरार, सितंबर 2025 में 59.7% पर पहुंची

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक समूहों के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि निजी क्षेत्र के बैंकों (9.4 प्रतिशत) की तुलना में अधिक (11.4 प्रतिशत) रही

Last Updated- October 01, 2025 | 11:00 PM IST
RBI Share and IPO Loan

मौद्रिक नीति की रिपोर्ट के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ऋण वृद्धि में अपनी हिस्सेदारी को और बढ़ाकर सितंबर 2025 में 59.7 प्रतिशत कर लिया, जो मार्च 2025 में 57.3 प्रतिशत और एक साल पहले 54 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक समूहों के बीच सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि निजी क्षेत्र के बैंकों (9.4 प्रतिशत) की तुलना में अधिक (11.4 प्रतिशत) रही, जबकि विदेशी बैंकों की ऋण वृद्धि में गिरावट आई। भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समीक्षा के साथ मौद्रिक नीति की अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट भी जारी करता है।

वार्षिक आधार पर (19 सितंबर, 2025 तक) सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों ने ऋण वृद्धि में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बरकरार रखी तथा नीति क्षेत्र के बैंको और विदेशी बैंकों की तुलना में उनकी हिस्सेदारी और बढ़ गई।

बैंकरों ने कहा कि पिछले 18 महीने में बाजार हिस्सेदारी में यह वृद्धि व्यापक आ​र्थिक हालात में बदलाव, बेहतर पूंजी और वित्तीय प्रोफाइल के साथ-साथ बेहतर संचालन और प्रणालियों में सुधार जैसे कारकों के संयोजन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जहां शाखाओं का व्यापक नेटवर्क सरकारी स्वामित्व वाले बैंकों को फायदा पहुंचाता है, वहीं उन्होंने प्रक्रियाओं में भी सुधार किया है, डिजिटल बैंकिंग में भारी निवेश किया है और प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए खास तौर पर खुदरा ऋण श्रेणी में नवीन योजनाएं तैयार कर रहे हैं।

मौद्रिक नीति की रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के गैर-खाद्य बैंक ऋण में वृद्धि 19 सितंबर, 2025 तक सालाना आधार धीमी पड़कर 10.2 प्रतिशत रह गई, जबकि एक साल पहले यह 13.0 प्रतिशत थी। हालांकि दूसरी तिमाही (सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही) के दौरान रफ्तार में तेजी देखी गई।

बैंक ऋण में अलग रुझान से पता चलता है कि सभी क्षेत्रों में ऋण वृद्धि में नरमी आई है। हालांकि औद्योगिक ऋण नरम हुआ, लेकिन यह अपने ऐतिहासिक 10 साल के औसत से मामूली रूप से अ​धिक रहा और हाल के महीनों में वृद्धि में तेजी के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। वृद्धि में नरमी के बावजूद व्यक्तिगत ऋण और सेवा क्षेत्र ऋण समूची बैंक ऋण वृद्धि के मुख्य संचालक बने रहे। रिपोर्ट में कहा गया कि कृषि और संबद्ध गतिविधियों में मामूली ऋण वृद्धि दर्ज की गई और हाल के महीनों में धीरे-धीरे मजबूती आई।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement