facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने बॉन्ड के जरिए जुटाए 3,000 करोड़ रुपये

Advertisement

इस मामले के जानकार सूत्रों ने बताया कि इस बॉन्ड में 500 करोड़ रुपये का आधार आकार और 2500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प था।

Last Updated- December 18, 2024 | 10:08 PM IST
Bonds

पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने बुधवार को 10 वर्षीय इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जरिये 7.74 फीसदी कूपन की दर से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए। इस मामले के जानकार सूत्रों ने बताया कि इस बॉन्ड में 500 करोड़ रुपये का आधार आकार और 2500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प था।

बाजार प्रतिभागियों ने बताया कि पंजाब ऐंड सिंध बैंक ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के लिए दर मूल्य बहुत सख्ती से तय किया था। दरअसल, अन्य जारीकर्ता बैंक भी अनुकूल दर नहीं मिलने के कारण पूरी राशि नहीं जुटा पा रहे। बाजार प्रतिभागियों ने बताया कि फिलहाल बाजार में बहुत ज्यादा बॉन्ड आ गए हैं लेकिन नकदी की कमी के कारण जारीकर्ता इच्छुक दर पर पूरी राशि नहीं जुटा पा रहे।

उधर सूत्रों के मुताबिक इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस कंपनी (आईआईएफसीएल) ने तीन वर्षीय बॉन्ड से 7.74 फीसदी की दर से 740 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके अलावा उसने 10 वर्षीय बॉन्ड से 7.35 फीसदी की दर पर 550 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। वैसे कंपनी की योजना दो खंडों में 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की थी। इस क्रम में सरकारी स्वामित्व वाली पीएफसी अगले सप्ताह ऋण पूंजी बाजार से दो खंडों में 15 वर्षीय और 5 वर्षीय परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड से 6,000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है।

Advertisement
First Published - December 18, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement