facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q3 Results: Punjab & Sind Bank का नेट प्रॉफिट 24 प्रतिशत बढ़कर 373 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 22, 2023 | 9:07 AM IST
punjab & sind bank

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 24 प्रतिशत बढ़कर 373 करोड़ रुपये हो गया। ब्याज आय बढ़ने और फंसे कर्जों में कमी आने से बैंक का लाभ बढ़ा है।

बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसका लाभ 301 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में बैंक की कुल आय 2,245 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2,042 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में बैंक की ब्याज आय 2,107 करोड़ रुपये हो गई जबकि दिसंबर 2021 की तिमाही में यह 1,871.18 करोड़ रुपये थी। इस दौरान उसकी शुद्ध ब्याज आय 758 करोड़ रुपये से बढ़कर 805 करोड़ रुपये हो गई। बीती तिमाही में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर 8.36 प्रतिशत हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 14.44 प्रतिशत था।

शुद्ध एनपीए भी 3.01 प्रतिशत से घटकर 2.02 प्रतिशत पर आ गया। हालांकि दिसंबर तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात घटकर 15.57 प्रतिशत हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 17.82 प्रतिशत था।

इस अवधि में बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 12.08 प्रतिशत बढ़कर 1,87,242 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में पंजाब एंड सिंध बैंक का शुद्ध लाभ 856 करोड़ रुपये हो गया जबकि अप्रैल-दिसंबर 2021 की अवधि में यह 693 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - January 22, 2023 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement