facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के प्रोविजनिंग नॉर्म्स में ढील से इन्फ्रा क्रेडिट को मिल सकती है रफ्तार: Moody’s

Advertisement

RBI ने जारी दिशानिर्देशों में कहा कि निर्माण चरण में अधिकांश परियोजनाओं के लिए बैंकों को अब केवल 1% रकम का प्रावधान करना होगा।

Last Updated- June 30, 2025 | 4:21 PM IST
Moody's
नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे।

रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से निर्माणाधीन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोविजनिंग संबंधी फाइनल दिशानिर्देशों में की गई ढील से इस सेक्टर में क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने 19 जून को जारी दिशानिर्देशों में कहा कि निर्माण चरण में अधिकांश परियोजनाओं के लिए बैंकों को अब केवल 1 फीसदी रकम का प्रावधान करना होगा, जो पिछले साल के ड्रॉफ्ट में सुझाए गए 5 फीसदी से काफी कम है।

कम​र्शियल रियल एस्टेट (CRE) के लिए यह प्रावधान 1.25 फीसदी और CRE-रेजिडेंशियल हाउसिंग (RH) के लिए 1 फीसदी तय किया गया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब कोई परियोजना चालू हो जाएगी, तो प्रो​विजनिंग की दर अधिकांश क्षेत्रों के लिए 0.4 फीसदी, CRE-RH के लिए 0.75 फीसदी और CRE के लिए 1 फीसदी हो जाएगी, जो मौजूदा नियमों के समान या बेहतर है।

आरबीआई ने इसके साथ यह भी तय किया है कि लेंडर्स की न्यूनतम हिस्सेदारी सुनिश्चित हो और फंड जारी करने से पहले जमीन की उपलब्धता का प्रमाण हो। प्रोजेक्ट्स की समयसीमा को इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए अधिकतम तीन साल और अन्य परियोजनाओं के लिए दो साल तक ही बढ़ाने की अनुमति होगी।

Also Read | स्पेन, पुर्तगाल, ब्राज़ील दौरे पर वित्त मंत्री, NDB- BRICS वित्तीय बैठक में लेंगी हिस्सा

अनिश्चितता कम होगी, फंडिंग में बढ़ेगा उत्साह

मूडीज ने कहा कि संशोधित नियमों से बैंकों की इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में कर्ज देने की इच्छा बढ़ेगी। रेटिंग एजेंसी ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि इन दिशानिर्देशों के अंतिम रूप से प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग में अनिश्चितता कम होगी और मध्यम अवधि में ग्रोथ को समर्थन मिलेगा।”

मूडीज के मुताबिक, मई 2023 में आरबीआई द्वारा लोन नियमों को सख्त करने का प्रस्ताव देने के बाद इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में क्रेडिट ग्रोथ में सुस्ती देखी गई। अप्रैल 2024 से अप्रैल 2025 के बीच इस क्षेत्र में क्रेडिट ग्रोथ 0.8 फीसदी घट गया। इन्फ्रास्ट्रक्चर लेंडिंग पर केंद्रित एनबीएफसी का ग्रोथ भी कमजोर रहा। मार्च से सितंबर 2024 के बीच इन संस्थानों के कर्ज में सालाना 6.9 फीसदी की दर से वृद्धि हुई, जबकि व्यापक एनबीएफसी सेक्टर की ग्रोथ 13.2 फीसदी रही।

मूडीज ने यह भी कहा कि हालांकि नए नियमों से मध्यम अवधि में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्रेडिट को सपोर्ट मिलेगा, लेकिन अक्टूबर 2025 से पहले मंजूर किए गए लोन पर राज्य स्वामित्व वाले बैंकों और एनबीएफसी की प्रॉफिटे​​​​बिलिटी पर हल्का और एक बार का असर पड़ सकता है। इसके अलावा, परियोजना पूरा होने और व्यावसायिक ऑपरेशन की समयसीमा बढ़ाने जैसे कदम भी एसेट क्वॉलिटी को बनाए रखने में मदद करेंगे।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement