facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kotak Mahindra Bank पर RBI का एक्शन, ऑनलाइन नए ग्राहक जोड़ने और फ्रेश क्रेडिट कार्ड इश्यू करने पर लगाई रोक

Advertisement

RBI ने कहा कि लगातार दो वर्षों तक, नियामक दिशानिर्देशों के तहत आवश्यकताओं के विपरीत बैंक में आईटी जोखिम और सूचना सुरक्षा संचालन में कमी पाई गई।

Last Updated- April 24, 2024 | 5:57 PM IST
मुनाफे में धीमी वृद्धि के बाद 3 फीसदी लुढ़का शेयर, MCap 12,852 करोड़ रुपये घटा, Kotak Bank Share: Share fell 3 percent after slow growth in profits, MCap reduced by Rs 12,852 crore

भारतीय रिर्जव बैंक (RBI) ने बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन (IT risk management) में कमी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि बैंक अपने क्रेडिट कार्ड धारकों सहित मौजूदा ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा।

RBI ने कहा कि ये कार्रवाइयां वर्ष 2022 और 2023 के लिए बैंक की आईटी जांच से उत्पन्न महत्वपूर्ण चिंताओं और इन चिंताओं से समय पर तथा सही तरीके से निपटने में बैंक की ओर से लगातार विफलता के आधार पर आवश्यक हो गयी थी।

केंद्रीय बैंक ने इस बयान में कहा, “आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट, पैच और चेंज मैनेजमेंट, यूजर्स एक्सेस मैनेजमेंट, वेंडर रिस्क मैनेजमेंट, डेटा सिक्योरिटी और डेटा लीक को रोकने की पॉलिसी, बिजनेस कंटीन्युइटी और आपदा रिकवरी तथा ड्रिल आदि क्षेत्रों में गंभीर कमियां और गैर-अनुपालन देखे गए।’’

Also read: HUL Q4 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का नेट प्रॉफिट 6% गिरा लेकिन रेवेन्यू बढ़ा, कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

बयान में कहा गया कि लगातार दो वर्षों तक, नियामक दिशानिर्देशों के तहत आवश्यकताओं के विपरीत बैंक में आईटी जोखिम और सूचना सुरक्षा संचालन में कमी पाई गई।

कोटक महिंद्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से अपने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, बैंक अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं सहित अपने मौजूदा ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा।

(डिस्क्लेमर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक परिवार के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है।)

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement