facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY25 कम हुए बैंक फ्रॉड केस, मगर ठगी की रकम में तीन गुना इजाफा; अपराधियों ने ₹36,014 करोड़ का लगाया चूना

Advertisement

RBI annual report: FY25 में बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी की 23,953 घटनाएं हुईं। यह वित्त वर्ष 2024 से 34% कम है। हालांकि, धोखाधड़ी में शामिल राशि बढ़कर ₹36,014 करोड़ रुपये हो गयी।

Last Updated- May 29, 2025 | 3:22 PM IST
Bank Fraud
RBI bank fraud report

RBI Annual Report: देश में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बैंक फ्रॉड की घटनाओं में भले ही कमी आई हो लेकिन इनकी रकम में भारी भरकम इजाफा हुआ है। आरबीआई ने गुरुवार को जारी अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देशभर में बैंक धोखाधड़ी में कमी आई है। हालांकि, इसमें शामिल राशि लगभग तीन गुना बढ़ गई है। साथ ही ज्यादातर मामले डिजिटल भुगतान में हुए हैं।

केंद्रीय बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, बीते वित्त वर्ष में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने फ्रॉड के ज्यादा मामले दर्ज किए। मगर सरकारी बैंकों का धोखाधड़ी की राशि में “अधिकतम योगदान” रहा।

Also Read:  ब्रिटिश कंपनी पर मुकेश अंबानी की बड़ी खरीदारी की तैयारी: रिपोर्ट्स

FY25 में बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी की 23,953 घटनाएं हुईं: RBI

आरबीआई की वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी की 23,953 घटनाएं हुईं। यह वित्त वर्ष 2024 से 34 प्रतिशत कम है। हालांकि, वित्त वर्ष 2025 में धोखाधड़ी में शामिल राशि बढ़कर 36,014 करोड़ रुपये हो गयी। यह लगभग तीन गुना ज्यादा है।

रिपोर्ट में कहा गया, “वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 के दौरान रिपोर्ट की गई कुल धोखाधड़ी में शामिल राशि में वृद्धि हुई है। इस वृद्धि का मुख्य कारण पिछले वित्त वर्षों के दौरान रिपोर्ट किए गए ₹18,674 करोड़ की राशि के 122 मामलों का फिर से धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकरण किया जाना है। यह कदम 27 मार्च, 2023 को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया। इन मामलों की दोबारा जांच की गई और चालू वित्त वर्ष के दौरान इन्हें नए सिरे से रिपोर्ट किया गया।”

आरबीआई (RBI) की तरफ से रिपोर्ट किए गए डेटा 1 लाख रुपये और उससे ज़्यादा की धोखाधड़ी के लिए हैं। इसके अलावा, एक साल में रिपोर्ट की गई धोखाधड़ी रिपोर्टिंग के साल से कई साल पहले हुई हो सकती है।

वित्त वर्ष 2025 में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने धोखाधड़ी के सबसे ज़्यादा 14,233 मामले दर्ज किए। यह बैंकिंग सेक्टर के सभी मामलों का 59.4 प्रतिशत है। सरकारी बैंकों ने 6,935 मामले (29 प्रतिशत) दर्ज किए, लेकिन इसमें शामिल राशि ₹25,667 करोड़ (कुल का 71.3 प्रतिशत) ज़्यादा थी। जबकि प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने ₹10,088 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट की।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 3:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement