facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI की बैलेंस शीट FY25 में 8.2% बढ़कर ₹76.25 लाख करोड़, सोने की होल्डिंग में रिकॉर्ड इजाफा

Advertisement

सालाना रिपोर्ट में कहा गया, ‘परिसंपत्ति बढ़ी है। सोने में 52.09 प्रतिशत, घरेलू निवेश में 14.32 प्रतिशत और विदेशी निवेश में 1.70 प्रतिशत वृद्धि हुई।’

Last Updated- May 29, 2025 | 11:22 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट 2024-25 में 8.2 प्रतिशत बढ़कर 76.25 लाख करोड़ रुपये हो गई। मगर 2023-24 में इसमें 11 प्रतिशत वृद्धि हुई थी। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की आज जारी सालाना रिपोर्ट से मिली। 2024-25 में केंद्रीय बैंक की आय 22.77 प्रतिशत बढ़ी और खर्च 7.76 प्रतिशत बढ़ा।वित्त वर्ष की समाप्ति 27.37 प्रतिशत अधिक शेष राशि के साथ हुई। लिहाजा शेष राशि 2,69 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो 2023-24 के अंत में 2.11 लाख करोड़ रुपये ही थी। रिजर्व बैंक ने ऊपरी स्तर पर आकस्मिक जोखिम बफर 7.5 प्रतिशत बरकरार रखा। फिर भी उसने सरकार को अब तक की सबसे अधिक अधिशेष राशि देने की घोषणा की है।

सालाना रिपोर्ट में कहा गया, ‘परिसंपत्ति बढ़ी है। सोने में 52.09 प्रतिशत, घरेलू निवेश में 14.32 प्रतिशत और विदेशी निवेश में 1.70 प्रतिशत वृद्धि हुई।’ बैंक की देनदारी इसलिए बढ़ी क्योंकि 6.03 प्रतिशत अधिक नोट जारी हुए, पुनर्मूल्यांकन खाते 17.32 प्रतिशत बढ़े और दूसरी देनदारी में 23.31 प्रतिशत इजाफा हुआ।

बैंक ऑफ बड़ौदा के अर्थशास्त्रियों का कहना है, ‘परिसंपत्तियां बढ़ने में सबसे ज्यादा योगदान रिजर्व बैंक के पास मौजूद सोने ने किया क्योंकि दुनिया भर में अस्थिरता के कारण निवेश के इस सुरक्षित माध्यम की मांग बढ़ गई। शेष वृद्धि घरेलू निवेश में देखी गई।’

रिजर्व बैंक के पास 31 मार्च, 2025 तक 879.58 टन सोना था, जो आंकड़ा एक साल पहले 822.10 टन ही था। लिहाजा पिछले वित्त वर्ष के दौरान रिजर्व बैंक के पास सोना 57.48 टन बढ़ गया। सालाना रिपोर्ट के अनुसार 879.58 टन में से 311.38 टन सोना निर्गम विभाग की संपत्ति के रूप में रखा गया है, जो यह 31 मार्च, 2024 को 308.03 टन था। शेष 568.20 टन सोने को बैंकिंग विभाग की संपत्ति माना जाता है, जो 31 मार्च, 2024 को 514.07 टन ही था। घरेलू परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी 25.73 प्रतिशत थी। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, सोना और भारत के बाहर वित्तीय संस्थानों को दिए गए ऋण व अग्रिम कुल परिसंपत्तियों की शेष हिस्सेदारी 74.27 प्रतिशत थे।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement