facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने 30 वर्षीय ग्रीन बॉन्ड नीलामी में सभी बोलियां की रद्द, यील्ड पर नहीं बनी सहमति

Advertisement

साल 2054 में परिपक्व होने वाले इस ग्रीन बॉन्ड के लिए 10,943.5 करोड़ रुपये की 90 प्रतिस्पर्धी बोलियां और 1.24 करोड़ रुपये की तीन गैर प्रतिस्पर्धी बोलियां प्राप्त हुईं।

Last Updated- June 13, 2025 | 10:33 PM IST
RBI green bond
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को साप्ताहिक नीलामी में 30 वर्षीय सॉवरिन ग्रीन बॉन्ड के लिए सभी बोलियों को रद्द कर दिया। डीलरों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवेशकों ने इतनी यील्ड मांगी जिसके लिए केंद्रीय बैंक राजी नहीं हुआ। आमतौर पर इन दीर्घावधि बॉन्ड को बीमा कंपनियां और पेंशन फंड तरजीह देते हैं।

नीलामी के दौरान केंद्रीय बैंक ने 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। साल 2054 में परिपक्व होने वाले इस ग्रीन बॉन्ड के लिए 10,943.5 करोड़ रुपये की 90 प्रतिस्पर्धी बोलियां और 1.24 करोड़ रुपये की तीन गैर प्रतिस्पर्धी बोलियां प्राप्त हुईं।

30 वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर यील्ड शुक्रवार को 2 आधार अंक बढ़कर 7.02 फीसदी पर बंद हुआ। बेंचमार्क 10 वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड स्थिर रहते हुए 1 आधार अंक बढ़कर 6.36 फीसदी पर बंद हुआ। पिछले वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ने सफलातपूर्वक 30 वर्षीय ग्रीन बॉन्ड के लिए दो नीलामियां की थीं।

Advertisement
First Published - June 13, 2025 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement