facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने फिनटेक के साथ बैंकों और NBFC को पूर्वाग्रह के जोखिम के प्रति आगाह किया

Advertisement

आरबीआई ने अंडरराइटिंग में पूर्वाग्रह को कम करने के लिए एल्गोरिदम को मजबूत करने की सलाह दी

Last Updated- December 27, 2023 | 11:32 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों और गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनियों को फिनटेक कंपनियों के गठजोड़ से बने हुए पूर्व मॉडल पर निर्भर रहने के जोखिम के प्रति आगाह किया है।

केंद्रीय बैंक ने इन विनियमित इकाइयों को सूचनाओं के आदान-प्रदान के दौरान आने वाले अंतर के जोखिम से सावधान रहने की सलाह दी है। इससे अंडरराइटिंग मानक भी कमजोर हो सकते हैं।

नियामक ने अंडरराइटिंग के एल्गोरिथम के पूर्वाग्रह को कम करने के लिए सटीक व विविधीकृत आंकड़ों के समूह एल्गोरिथम को अपनाने के महत्त्व पर जोर दिया। इसने न्यूनतम अंडरराइटिंग मानदंड और संभावित भेदभाव वाले कारकों को पहचानने के लिए एल्गोरिथम का ऑडिट करने की जरूरत पर बल दिया।

आरबीआई ने रिपोर्ट में कहा, ‘इन मॉ़डल को मजबूत होना चाहिए और इनकी मजबूती का समय समय पर परीक्षण किया जाना चाहिए।’हालांकि नियामक ने आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग में जोखिम वाले पारदर्शिता के अभाव और उसमें व्याप्त पूर्वाग्रहों को भी उजागर किया है।

आरबीआई ने ऋणदाताओं से सिफारिश की है कि वे नैतिकता पर आधारित एआई को अपनाएं। इससे ग्राहकों के हितों की रक्षा, पारदर्शिता, सुरक्षा और निजता होगी।

नियामक का आकलन है, ‘ऐसे में लाभों और जोखिमों के बीच संतुलन स्थापित करना अनिवार्य हो गया है। यह संतुलन नियामित इकाइयों (आर) की क्षमता को मजबूत करके, निरीक्षण प्राधिकारियों के निगरानी, संबंधित कानूनों को बनाकर/दुरुस्त करके, नियामकीय ढांचे, संभावित जोखिम की पहचान करने के लिए साझेदारों को सक्रिय रूप से शामिल करके और ग्राहकों को शिक्षा को बढ़ाकर हासिल किया जा सकता है।’

अन्य कदम फिनटेक क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ाना है। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह अगले साल के अप्रैल तक फिनटेक रिपोजिटरी की स्थापना करना चाहती है।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement